HEADLINES


More

महिलाओं व विभिन्न संगठनों एवम् खाप नेताओं की पुलिस धरपकड़ व गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में भर्त्सना की

Posted by : pramod goyal on : Monday 29 May 2023 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला ‌कमेटी फरीदाबाद ने यौन उत्पीडन के खिलाफ आन्दोलनरत पहलवानों के समर्थन में बुलाई गई महिला पंचायत में भाग लेने जा रही महिलाओं व विभिन्न संगठनों एवम् खाप नेताओं तथा कार्यकर्ताओं की पुलिस धरपकड़ व गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में भर्त्सना की है।

यहां से जारी एक बयान  में पार्टी जिला सचिव शिव प्रसाद एवं जिला कमेटी सदस्य वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया की बड़ी संख्या में पूरे प्रदेश में पुलिस ने 27 मई की रात से लेकर  28 मई को  दिन  निकलने से पहले महिलाओं, किसान संगठनों के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं के घरों और दफ्तरों पर छापेमारी करके उनको  गिरफ्तार किया कर लिया। किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष प्रीत सिंह को रोहतक स्थित संगठन के कार्यालय से गिरफ्तार किया है। जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम् भीम अवार्डी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जगमति सांगवान, राज्य महासचिव उषा सरोहा, पूर्व राज्य प्रधान शकुंतला जाखड़, भिवानी की जिला प्रधान विमला घनघस, हिसार की जिला सचिव बबली, गुड़गांव जिला सचिव भारती, किसान सभा जिला अध्यक्ष नंबरदार शमशेर सिंह, जिला सचिव सतवीर सिंह, वरिष्ठ नेता सुबेसिंह बूरा, मजदूर नेता एवम् सीटू जिला सचिव मनोज सोनी, इसके बाद महिला पंचायत में भाग लेने निकले महिलाओं, किसानों, और खाप प्रतिनिधियों को जगह जगह पर रोका गया, उनके साधनों को जब्त करके उन्हें हिरासत में लिया गया है। कुछ स्थानों पर पुलिस ने महिलाओं के साथ बदसलूकी भी की और पुरूषों के साथ मारपीट करने की सूचनाएं भी प्राप्त हुई हैं
इसके बावजूद भी पुलिस को चकमा देकर बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष दिल्ली के बार्डर और जंतर मंतर पर पहुंचने में सफल रहे। वहां नारे लगाते हुए प्रदर्शन किए वहां से उन्हें भी पु

लिस ने गिरफ्तार किया है। किसान सभा के राज्य सचिव सुमित दलाल, राज्य कोषाध्यक्ष बलवान सिंह, भिवानी जिला प्रधान रामफल देसवाल, उपाध्यक्ष कामरेड ओमप्रकाश, जिला सचिव मास्टर जगरोशन, फतेहाबाद जिला अध्यक्ष विष्णु दत्त भट्टू, सहसचिव हनुमान सिंह, जनवादी महिला समिति राज्य कोषाध्यक्ष राजकुमारी दहिया, संतोष देसवाल, जींद जिला अध्यक्ष नूतन प्रकाश, सोनीपत जिला अध्यक्ष शीला बुटाना, मुमुन आदि को सैंकड़ों प्रदर्शनकारियों के साथ टिकरी बॉर्डर व अन्य स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। याद रहे कि
एक महीने से भी ज्यादा समय से देश के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पहलवान देश की राजधानी में दुष्कर्म के आरोपी कुश्ती महासंघ अध्यक्ष व भाजपा सांसद की गिरफ्तारी और कुश्ती संघ पर उसके वर्चस्व को समाप्त करने की मांग को लेकर शांतिपूर्वक जंतर मंतर पर रात दिन धरने पर बैठे हैं। महिला पंचायत वारे भी उन्होंने प्रैसकॉन्फ्रेंस करके ऐलान किया था। कि हमारा आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण होगा। और किसी भी तरह की तोड़ फोड़, हिंसा, और पुलिस से टकराने की कोई कारवाई नहीं होगी। इसके बाबजूद केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की ओर से दमन का रास्ता अपनाया गया है।
इससे स्पष्ट है। कि भाजपा देश, प्रदेश में लोकतत्र का गला घोंट कर निरंकुश सत्ता कायम करना चाहती है। देश का नाम रौशन करने वाली महिला पहलवानों को न्याय और सुरक्षा की गारंटी देने की बजाय भाजपा सरकार दुष्कर्म के आरोपी दबंग सांसद को बचाने पर तुली हुई है। कल का दिन देश के इतिहास में दर्ज रहेगा कि जहां एक तरफ  प्रधानमंत्री संवैधानिक मर्यादाओं को रोंदते हुए, एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान करके नए संसद भवन का उद्घाटन कर रहे थे। वही दूसरी तरफ  न्याय की मांग कर रही प्रतिष्ठित महिला पहलवानों और नागरिकों को निर्दयता पूर्वक घसीटकर गिरफ्तार किया जा रहा था। सरकार की इन दमनकारी नीतियों के बावजूद भी यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी को पूर्ण विश्वास है। कि न्याय के लिए संघर्ष सत्ता के दमनकारी हथकंडों से रुकनेवाला नहीं है। इन हथकंडों से जनता में आक्रोश बढ़ा है। इतिहास गवाह है। लोकतंत्र में जनता जनार्दन होती है। जनता ने बड़े-बड़े तानाशाहों के भी घमंड तोड़े हैं। इनका भी यही हश्र होगा।
माकपा महिला पहलवानों के न्यायपूर्ण संघर्ष के प्रति एकजुटता प्रकट करती है। इसके साथ साथ उन सभी महिलाओं, छात्र, छात्राओं, युवक युवतियों, किसानों, नागरिकों का क्रांतिकारी अभिनंदन करती है।जो इस  न्याय की इस लड़ाई में अपना योगदान दे रहे हैं।

No comments :

Leave a Reply