HEADLINES


More

पलवल में पूर्व डीएसपी को हनी ट्रैप में फंसाने का मामला

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 28 May 2023 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 पलवल में पूर्व डीएसपी को हनी ट्रैप में फंसाने का मामला सामने आया है। पहले आरोपितों ने पीड़ित से 20 हजार रुपये लिए और फिर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की डिमांड की।

कैंप थाना प्रभारी उदय भान के अनुसार, मामले में हरियाणा पुलिस के पूर्व डीएसपी नत्थू सिंह राठी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह कृष्णा कॉलोनी में रहता है। उसके पास डागरनी नाम की एक महिला आई थी, जो खुद को मिंडकौला गांव की बताती थी। महिला का कहना था कि वह शादीशुदा है और गांव चांदहट में उसकी सुसराल है। उसका पति मेडिकल स्टोर चलाता है। वह रसूलपुर रोड स्थित गली में किराए के मकान पर रहती है।

इसके बाद उक्त महिला ने उसे फोन कर कहा कि घर का काम करने के लिए वह पंचवटी कॉलोनी की रहने वाली महिला को उनके पास भेज रही है। पीड़ित ने कहा कि वह उस महिला को नहीं जानता है। जिस पर उक्त डागरनी नाम की महिला ने कहा कि वह महिला उसके घर का भी काम करती है और परेशानी की कोई बात नहीं है। इसके बाद काम करने के लिए वह महिला उनके घर आई और कमरे में जाकर एकाएक नग्न अवस्था में हो गई।

पीड़ित के मुताबिक, उसी दौरान उनके घर जानकार की पुत्री आशु भी आई हुई थी। महिला को नग्न अवस्था में देखकर उसने चिल्लाकर आशु को बुलाया। आशु ने महिला से कहा कि "तू इस बुजुर्ग के सामने यह अश्लील हरकत क्यों कर रही है। जल्दी कपड़े पहन और यहां से चली जा।" इसके बाद वह महिला घर से चली गई।


No comments :

Leave a Reply