HEADLINES


More

नगर निगम फरीदाबाद के नाम पर यू-टयूब चैनल लॉन्च

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 13 April 2022 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 13 अप्रैल। नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त यशपाल यादव ने बताया कि नगर निगम फरीदाबाद ने निगम के नाम पर यू-टयूब चैनल आज लॉन्च किया है। जिसमें ना केवल नगर निगम की दिन प्रतिदिन की गतिविधियों के बारे में आम जनता को अवगत कराया जायेगा बल्कि इस चैनल के माध्यम से निगम द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता अभियान जैसे- वायु प्रदूषण को रोकना, स्वच्छता अभियान, सिंगल प्लास्टिक यूस पर बैन, गीला व सूखा कूड़ा अलग-2 डस्टबिन में संग्रह करके इकोग्रीन की गाड़ी में डालना तथा कूड़ा-कर्कट इधर-उधर न फैलाना/जलाना आदि के बारे में आम जनता को जागरूक किया जायेगा।

उक्त यू टयूब चैनल पर नगर निगम की वार्ड कमेटियों की मासिक बैठकों को दर्शाया जायेगा तथा निगम से संबंधित आनलाईन सेवाओं की जानकारियां भी उपलब्ध कराई जाएगी।


No comments :

Leave a Reply