HEADLINES


More

पुरुषोत्तम लाल डॉक्टर ऑफ साइंस ( मेडिसिन) की उपाधि से सम्मानित

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 12 April 2022 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ  साइंसेस  जयपुर ने शनिवार को आयोजित एक  कार्यक्रम में  मेट्रो ग्रुप ऑफ़  हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉक्टर पुरुषोत्तम लाल  को  राजस्थान के राज्यपाल एवं  एवं राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के चांसलर  डॉक्टर कलराज मिश्रा  ने डॉक्टर ऑफ साइंस मेडिसिन की उपाधि से सम्मानित किया

 पद्मभूषण एवं डॉक्टर बी सी राय  नेशनल अवार्ड से सम्मानित डॉक्टर पुरुषोत्तम लाल  को  भारत में हृदय रोग  के उपचार के क्षेत्र में  20 नई तकनीकों 

के लिए जाना जाता है। 
गौरतलब है कि   कुछ ही महीनों पहले विश्व प्रसिद्ध  हृदय रोग विशेषज्ञ  प्रोफेसर अदनान  कसतराती  ने डॉक्टर पुरुषोत्तम लाल को  भारत के फादर ऑफ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी  के सम्मान से सम्मानित किया था।
 
डॉक्टर लाल ने  इस उपलक्ष पर बोलते हुए कहा कि किसी भी देश  की तरक्की में  रिसर्च का अहम  योगदान होता है।  भारत में ग्रामीण क्षेत्र में रिसर्च की  बहुत जरूरत है।  बहुत कोशिशों के बाद भी गांव में  डॉक्टरों एवं मेडिकल स्टाफ की कमी है।  डॉक्टर लाल ने बताया कि उन्होंने  ग्रामीण  क्षेत्र में डॉक्टरों एवं स्टाफ की उपलब्धता कराने के लिए 3 पॉइंट प्रोग्राम तैयार किया है जिससे  स्पेशलिस्ट एवं सुपर स्पेशलिस्ट  गांव में काम करने के  लिए तैयार किए जा सकते हैं।  उन्होंने बताया  कि वह  इस 3 पॉइंट फार्मूला  को बहुत ही जल्द सरकार   के समक्ष रखने वाले हैं। 
उन्होंने बताया कि यूं तो उनका जीवन   कार्डियोलॉजी एवं हृदय  हृदय रोगों के उपचार के लिए समर्पित है  परंतु  मैं भी गांव से आते हैं। उन्होंने  व्यक्तिगत बातों को साझा करते हुए बताया कि उन्हें  अभी भी  याद है कि  गांव में  संसाधनों की कमी के कारण जीवन किस तरीके से  मुश्किल होता  था।  उन्होंने अपने पिताजी को  गांव में डॉक्टर एवं समय पर उपचार न होने के कारण खो दिया।  परंतु अब समय बदल गया है।  सरकार , यूनिवर्सिटी एवं हम  हम सब मिलकर गांव  को बदल सकते हैं।

No comments :

Leave a Reply