HEADLINES


More

दफन की गई लड़की की लाश को निकालने पुलिस और प्रशासन कब्रिस्तान क्यों पंहुचा

Posted by : pramod goyal on : Monday 18 April 2022 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
ऐसा अचानक क्या हुआ जो 4 दिन पहले दफन की  गई लड़की की लाश को निकालने के लिए पुलिस और सिविल प्रशासन कब्रिस्तान पहुंच गया। दरअसल मामला है फरीदाबाद का जहां एक लड़की की मौत को सुसाइड मानकर उसे दफना दिया गया।  लेकिन 4 दिन बाद जब आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए तो कहानी कुछ और निकल कर सामने आई।  आइए बताते हैं आपको कहानी क्या है ?? 


 दिखाई दे रही है तस्वीर फरीदाबाद के पल्ला क्षेत्र में बने कब्रिस्तान की है, जहां 13 तारीख को 17 साल की लड़की की मौत हो गई थी। घर में अकेली लड़की को पंखे से लटका देख परिजनों ने इसे आत्महत्या का मामला मान लिया और धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार उसके शव को दफना भी दिया गया। लेकिन घटना में रोचक मोड़ तब आया जब मृतक लड़की के भाई को इस आत्महत्या पर शक हुआ और उसने आसपास के सीसीटीवी खंगाले। 

  कुछ सीसीटीवी में कुछ ऐसा दिखा जिससे उनका शक यकीन में बदल गया। मृतका के परिजनों के मुताबिक सीसीटीवी में चार-पांच युवक उनके घर में घुसते हुए,  निकलते हुए, ऊपर चढ़ते हुए नीचे आते हुए दिखाई दिए। जिसके बाद इस मामले में पुलिस को सूचित किया गया और फरीदाबाद के डिप्टी कमिश्नर से अपील की गई।  पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों से पूछताछ की।  अपील पर डिप्टी कमिश्नर ने एसडीएम को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करते हुए 4 दिन पहले दफन हुए शव को निकालने के आदेश दिए। जिससे कि उसका पोस्टमार्टम कराया जा सके।

No comments :

Leave a Reply