HEADLINES


More

बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

Posted by : pramod goyal on : Sunday 3 April 2022 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 बल्लभगढ़ अंबेडकर चौक पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है बीजेपी सरकार आम जनता को लूटने का काम कर रही है। बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम से आज हर वर्ग परेशान है हर दूसरे


दिन पेट्रोल और डीजल में पैसे बढ़ते जा रहे हैं। आज पेट्रोल के दाम 103 पार है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है 5 महीने पहले भी पेट्रोल 110 रुपए लीटर था पर झूठी सरकार ने लोगों में भ्रम फैलाने के लिए कुछ दिनों के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम कम कर दिए थे पर आज 5 महीने बाद फिर से पेट्रोल के दाम वहीं पर आ गए हैं।

हाथों में तख्ती लेकर दिखाई देते यह कांग्रेस कार्यकर्ता बढ़ती महंगाई को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बल्लभगढ़ अंबेडकर चौक से पैदल यात्रा निकाल कर अपना विरोध प्रदर्शन जताया। जिसमें कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।

No comments :

Leave a Reply