HEADLINES


More

गूसराय बिहार में 13 अप्रैल से 16 अप्रैल तक होने वाले सत्तरहवें राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर आम सभा का आयोजन

Posted by : pramod goyal on : Friday 8 April 2022 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 8 अप्रैल - अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के बेगूसराय बिहार में 13 अप्रैल से 16 अप्रैल तक होने वाले सत्तरह वें राष्ट्रीय सम्मेलन के अवसर पर आज सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला फरीदाबाद की ओर से नगर निगम मुख्यालय के परिसर में भोजन अवकाश के समय बिजली, स्वास्थ, जन स्वास्थ, नगर निगम, अग्निशमन विभाग, टूरिज्म विभाग, केंद्रीय, परियोजनाओं में काम करने वाले कर्मचारी व अध्यापक,  एवं अन्य दर्जनों विभागों के सैकड़ों कर्मचारियों की आम सभा का आयोजन सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य वरिष्ठ उप प्रधान नरेश कुमार शास्त्री की अध्यक्षता में किया गया। इस सभा का इस अवसर पर नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उपाध्यक्ष कमला व उप महासचिव सुनील चंडालिया जिला प्रधान अशोक कुमार व नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान गुरचरण खांड्यावर जिला सचिव नानक चंद मास्टर भीम भी उपस्थित रहे।इस सभा का संचालन जिला सचिव बलबीर सिंह ने किया सभा  से पहले सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य वरिष्ठ उप प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन का झंडा फैराते हुए क्रांतिकारी नारे लगाए। श्री शास्त्री ने कर्मचारियों को सं


बोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के सभी राज्यों के सरकारी ,अर्धसरकारी, निगम, बोर्ड, कॉरपोरेशन एवं केंद्रीय परियोजनाओं में काम करने वाले कर्मचारी, बैंक, बीमा एवं केंद्रीय कर्मचारियों की फेडरेशनो के सैकड़ों नेता हिस्सा लेंगे। यह सम्मेलन बिहार के शहर बेगूसराय में 13 अप्रैल को शुरू होगा और 16 अप्रैल तक चलेगा इस सम्मेलन में केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा लिए जा रहे कर्मचारी विरोधी फैसलों के खिलाफ एवं ठेका प्रथा समाप्त करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, रिक्त पदों एवं विभागों में क्षेत्रफल आबादी के अनुपात में नए पद सृजित कर पक्की भर्ती करने, पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने, महंगाई पर रोक लगाने, देश की परिसंपत्तियों को बेचने पर रोक लगाने, एवं अन्य जन एवं कर्मचारी मुद्दों पर आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी। श्री शास्त्री ने कहा कि इस सम्मेलन में 28 व 29 मार्च को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की भी राष्ट्रीय स्तर पर समीक्षा करते हुए सम्मेलन के मंच से राष्ट्रीय आंदोलन का भी ऐलान किया जाएगा। श्री शास्त्री ने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान श्री सुभाष लांबा व महासचिव सतीश शेट्टी के नेतृत्व में हरियाणा के  विभिन्न संगठनों के एवं सर्व कर्मचारी संघ के 4 दर्जन से अधिक प्रतिनिधि 12 अप्रेल को इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए रवाना होंगे। 

श्री शास्त्री ने सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा 11 अप्रैल को  जिला हेड क्वार्टर पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग करने एवं छटनी ग्रस्त कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेने के लिए किए जाने वाले प्रदर्शन मैं भाग लेने के लिए कर्मचारियों से अपील की। इसके बाद सैकड़ों कर्मचारी नगर निगम मुख्यालय से प्रदर्शन करते हुए  बीके अस्पताल में पिछले 3 दिनों से छटनीग्रस्त कर्मचारियों को वापस लेने  एवं कम वेतन देने के मुद्दे को लेकर हड़ताल कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों के आंदोलन का भी समर्थन किया, तथा पी. एम. मो. कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की आज के इस प्रदर्शन में  सर्व कर्मचारी संघ के नेता करतार सिंह गुरचरण खांड्या नानक चंद सोनू सोया किरण दलीप बहुत क्रिशन चंडालिया आदि दर्जनों नेता एवं कार्यकर्ता तथा सैकड़ों कर्मचारी शामिल रहे। 

No comments :

Leave a Reply