HEADLINES


More

अंत्योदय की भावना से गरीब कल्याण और प्रदेश की प्रगति को समर्पित बजट : गोपाल शर्मा

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 8 March 2022 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 भाजपा ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि अंत्योदय की भावना से गरीब कल्याण और प्रदेश की प्रगति को समर्पित, यह एक शानदार बजट है । प्रदेश के गरीब, किसान, महिला, युवा और  बुजुर्ग सबको ध्यान में रखकर अंत्योदय की भावना से बनाया गया यह बजट आर्थिक विकास और मानव विकास


को बढ़ाने, ईज ऑफ लीविंग, गरीबों व वंचित समूहों के उत्थान और नई प्रौद्योगिकी को अपनाकर उत्पादकता बढ़ाने के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा करने वाला बजट है । मुख्यमंत्री द्वारा पेश यह बजट कोविड-19 बाद अर्थव्यवस्था को गति देने वाला और प्रदेश के विकास की दिशा निश्चित करने वाला बजट है । बजट में किये गए प्रावधानों से शहरों और गांवों का चंहुमुखी विकास होगा । जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता के कल्याण और प्रदेश की प्रगति के लिए समर्पित इस सर्व स्पर्शी बजट के लिए माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बधाई देकर उनका अभिनन्दन किया । 


No comments :

Leave a Reply