HEADLINES


More

विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने आक्रोश प्रदर्शन किया

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 2 March 2022 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद,2 मार् .प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की घोषणाओं की लागू करने की बजाय हड़ताली आंगनवाड़ी वर्कर को टर्मिनेट करने व झुठे मुकदमे दर्ज करने के खिलाफ बुधवार को विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने आक्रोश प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हैल्पर्स यूनियन हरियाणा की प्रधान देविद्री शर्मा, जिला सचिव मालवती व आशा वर्कर यूनियन की सचिव सुधा पाल भी अपनी सैकड़ों की संख्या में वर्करों के साथ शामिल हुई। प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बड़खल के उप मंडल अधिकारी (ना.) को सौंपा गया। इसके उपरांत कर्मचारियों ने बीके चौक से एनएच 1 चौक तक आक्रोश जुलूस निकाला और सरकार की तानाशाही व हठधर्मिता के खिलाफ और आंगनवाड़ी वर्करों की हड़ताल के समर्थन में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सरकार को चेतावनी दी कि अगर बजट सत्र में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल नही की तो 28-29 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल आयोजित की जाएगी। प्रदर्शन में पहले सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के


तत्वावधान में विभिन्न विभागों के कर्मचारी और आशा व आंगनवाड़ी वर्कर नगर निगम मुख्यालय पर एकत्रित हुई और वहां जिला प्रधान अशोक कुमार की अध्यक्षता आम सभा का आयोजन किया गया। कर्मचारी सभा में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री, जिला प्रधान अशोक कुमार, सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर, कोषाध्यक्ष युद्धवीर सिंह खत्री, खंड प्रधान करतार सिंह, सचिव जगदीश चंद्र, बल्लभगढ़ खंड के सचिव सुभाष देसवाल, सीटू के जिला प्रधान निरंतर पराशर व उपाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह डंगवाल,सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण सिंह खाडिया के अलावा बिजली से शब्बीर अहमद, कृष्ण कुमार, गिरीश राजपूत,भूप सिंह, दिनेश शर्मा, रोड़वेज से रविन्द्र नागर, शिक्षा से मास्टर भीम सिंह, बल्लू चंडालिया व विजय चावला आदि मौजूद थे।

आम सभा के उपरांत कर्मचारियों ने बीके चौक से एनएच 1 चौक तक आक्रोश जुलूस निकाला और सरकार की तानाशाही व हठधर्मिता के खिलाफ और आंगनवाड़ी वर्करों की हड़ताल के समर्थन में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सरकार को चेतावनी दी कि अगर बजट सत्र में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल नही की तो 28-29 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल आयोजित की जाएगी।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने सितंबर 2018 में मन की बात में आंगनवाड़ी वर्कर के मानदेय में 1500 व हेल्पर के 750 रुपए बढ़ोतरी करने की धोषणा की थी। राज्य सरकार अक्टूबर,2018 से उक्त राशि केन्द्र सरकार से प्राप्त कर रही है, लेकिन इसका भुगतान वर्कर व हेल्पर को करने की बजाय स्वयं डकार रही है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने 6 मार्च,2018 को बजट सत्र में वर्कर को कुशल व हेल्पर को अकुशल श्रमिक का वेतन देने और इसे महंगाई भत्ते से जोड़ने की धोषणा की थी। दो किस्त देने के बाद बंद कर दी गई। आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हैल्पर्स उक्त धोषणाओं को लागू करवाने को लेकर 8 दिसंबर,2021 से हड़ताल पर हैं। सरकार पीएम व सीएम की घोषणा को लागू करने की बजाय हड़ताली वर्कर्स को बर्खास्त कर रही है और उनके खिलाफ झुठे मुकदमे दर्ज करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक आंगनवाड़ी वर्करों व हेल्परों की मांगों को माना नहीं जाएगा। आंदोलन जारी रहेगा।

No comments :

Leave a Reply