HEADLINES


More

ट्विनिंग कार्यक्रम आयोजित - छात्राओं का डी ए वी शिक्षण संस्थान में मिलन कार्यक्रम

Posted by : pramod goyal on : Thursday 3 March 2022 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन आई टी तीन फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा के निर्देशानुसार डी ए वी स्कूल एन आई टी तीन फरीदाबाद के साथ मिलकर ट्विनिंग अर्थात मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि कक्षा नौवीं से बारहवीं की बीस छात्राओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। ट्विनिंग प्रोग्राम में भाग लेने हेतु छात्राओं को डी ए वी शिक्षण संस्थान ले जाया गया। डी ए वी के पर्यावरण विभाग के प्रवक्ता डॉक्टर नीरज सिंह ने छात्राओं को पर्यावरण की मानव जीवन में भूमिका के विषय में बताया व पर्यावरण के महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया। खेल विभाग के प्रवक्ता श्री नरेंद्र कुमार ने छात्राओं को योग व खेलों के महत्व के बारे में बताया। प्रवीण कुमार जी ने प्राथमिक चिकित्सा के महत्व व प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी छात्राओं को दी। डॉक्टर नीरज सिंह पुस्तकालय विभाग के अध्यक्ष ने छात्राओं को पूरे शिक्षण संस्थान का भ्रमण करवाया और उनका मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर नवीन ऊंचाइयां प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने योग कक्ष, कप्यूटर कक्ष, पुस्तकालय एवम सभी प्रयोगशालाओं का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम में प्रिंसिपल डॉ सविता भगत जी द्वारा छात्राओं को पेय पदार्थ देकर उनका सम्मान किया। प्रिंसिपल डॉ सविता भगत ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं और शिक्षिकाओं शीतल वोहरा और रेनू गुलाटी का अभिनंदन किया। विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने डी ए वी शिक्षण संस्थान का एवम समस्त शिक्षकों, पुस्तकालय अध्यक्ष का और विशेष रूप से प्रिंसिपल डॉ सविता भगत का ट्विनिंग कार्यक्रम में सहयोग और मार्गदर्शन करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की छात्राओं को मिलन कार्यक्रम में भागीदारी के लिए जो आत्मविश्वास जगा है, अग्रिम अध्ययन के लिए बहुत अधिक प्रभावी सिद्ध होगा।


No comments :

Leave a Reply