HEADLINES


More

भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का देश के लिए बलिदान सर्वोच्च

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 23 March 2022 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 देश के लिए अमर होने वाले और अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अनगिनत बलिदानी स्वतंत्रता सेनानियों में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का देश सदैव ऋणी रहेगा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन आई टी तीन फरीदाबाद में जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा, प्राध्यापिका डॉक्टर जसनीत कौर सहित अध्यापकों और छात्राओं सोनी, अंजली और निशा ने अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि 23 मार्च को तीनों महान देशभक्त सेनानी अपने देश के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए थे। 23 मार्च 1931 की रात


भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को ब्रिटिश सरकार ने फांसी दे दी थी।भगत सिंह और उनके साथी राजगुरु और सुखदेव को फांसी दिया जाना भारत के इतिहास की सबसे बड़ी एवं महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने 1928 में लाहौर में एक ब्रिटिश जूनियर पुलिस अधिकारी जॉन सॉन्डर्स को गोली मारकर बदला लिया था। इसके लिए तीनों को क्रूर ब्रिटिश सरकार ने फांसी की सजा सुनाई थी। तीनों को 23 मार्च 1931 को लाहौर सेंट्रल जेल के अंदर ही फांसी दे दी गई। इस केस में सुखदेव को भी दोषी माना गया था। सजा की तिथि 24 मार्च थी परंतु एक दिन पहले ही फांसी दे गई थी ताकि भारत के लोग किसी प्रकार की उग्र प्रदर्शन या प्रतिक्रिया व्यक्त न कर पाएं। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि देश के स्वाधीनता संघर्ष में अनेकानेक स्वतंत्रता सेनानी हुए परंतु इनमें तीन ऐसे क्रांतिकारी थे जिनके विचार और व्यक्तित्व आज भी युवाओं को प्रेरणा देते हैं। आज महान देशभक्त और स्वतंत्रता के अग्रणी योद्धाओं में सम्मिलित भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के अमर बलिदान को स्मरण करने का दिन है। भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव भारत मां के वे सच्चे सपूत थे जिन्होंने अपनी देशभक्ति और देशप्रेम को अपने प्राणों से भी अधिक महत्व दिया और प्राणों से भी प्रिय मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्योछावर कर गए। 23 मार्च को भारत माता के समस्त प्रेमी जन देश इन वीरों के बलिदान को भीगे मन से श्रद्धांजलि देते हैं। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने युवा पीढ़ी से महान स्वतंत्रता सेनानियों के पदचिन्हों पर चलने और उन के आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।


No comments :

Leave a Reply