फरीदाबाद,
राष्ट्रीय नेत्रहीन संगठन हरियाणा राज्य
शाखा, फरीदाबाद (नेब) ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस खूब धूम-धाम से मनाया। इस
समारोह में जिला उपायुक्त की धर्मपत्नी श्रीमती अंजु यादव, मुख्य अतिथि के रूप में
उपस्थित हुई इनके साथ लक्ष्य
इन्टरप्राईजेज की महानिदेशक श्रीमती हर्ष अरोड़ा, टाटा स्टील के महाप्रबधंक की
धर्मपत्नी श्रीमती पूनम वत्स विशिष्ठ अतिथि के रूप में एवं श्रीमती राधा शर्मा
मुख्य वक्ता के रूप में अतिथियों में सम्मिलित थीं।
नेब में कम्प्यूटर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर
रही छात्रा पुष्पा यादव ने मंच संचालन बड़ी बखूबी से किया।
समारोह की संयोजिका नेब की कार्यकारिणी सदस्या
वीनू माथुर ने अतिथियों व अन्य आगन्तुकों का स्वागत उद्बोधन किया औऱ साथ में नैत्र
बाधित कन्याओं ने स्वागत गान गाया। नेत्रहीन महिलाएं जिन्होंने पढ़ाई, संगीत,
खेलकूद आदि में विशेष उपलब्धि हासिल की उन्हें विशेष उपलब्धि एक्जमप्लेरी एचीवमेंट
प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया। इसमें विशेष सम्मान किया गया माण्डवी गर्ग का,
जिन्होंने नेत्रहीन होने के बावजूद माउन्टेन पर 19600 फीट की चढ़ाई की जो नेत्र
बाधिता में विश्व में पहली महिला है। इसके साथ इन्होंने अहमदाबाद से जूनागढ़ की 350
की.मी. की साइकिल से यात्रा की जो विश्व में कोई नेत्रहीन नहीं कर पाया।
और दूसरी महत्वपूर्ण उपलब्धि धार्मिक क्षेत्र
में राजेश रानी को श्रीमदभगवद् गीता के सभी 700 श्लोक कंठस्थ याद हैं, का सम्मान
किया गया।
No comments :