HEADLINES


More

आगनबाडी वर्कर एवं हेल्पर्स की मांगों के समाधान हेतु उपायुक्त फरीदाबाद को सौंपा ज्ञापन

Posted by : pramod goyal on : Monday 21 March 2022 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 21मार्च - आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की संयुक्त ताल मेल कमेटी के बैनर तले हड़ताल आज 104 दिन में प्रवेश कर चुकी है। देविंनदरी शर्मा राज्य प्रधान की अध्यक्षता में आज जिला कमेटी  ने आगनबाडी  वर्कर एवं हेल्पर्स की मांगों के समाधान हेतु एवम् हड़ताल को 31 मार्च तक बढ़ाने बारे ज्ञापन माननीय निर्देशिका, जी महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा, पंचकूला के नाम जिला उपायुक्त फरीदाबाद  को सौंपा। इस मौके पर सीटू के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल,जिला सचिव माल वाति, वरिष्ठ उप प्रधान सुरेंद्र री,एवम् जिला कोषाध्यक्ष सीमा यादव भी मौजूद रहे।  हड़ताली वर्करों और हेल्परों को संबोधित करते हुए वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि यूनियन ने अपनी हड़ताल 31 मार्च 2022 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। यूनियन को उम्मीद है। कि सरकार जल्द बातचीत करके मांगों का समाधान करेगी। जब तक मांगो का समाधान नहीं होता है। तब तक हड़ताल जारी रहेगी।यदि फिर भी मांगों को लागू न


हीं किया गया तो आगामी दिनों में बड़े आंदोलन का फैसला तालमेल कमेटी करेगी। उन्होंने बताया कि संयुक्त तालमेल कमेटी ने फैसला लिया है। कि जब तक मांगे लागू नहीं होती हैं। तब तक हड़ताल की अवधि 31 मार्च 2022 तक बढ़ा दी है। आगामी 26 मार्च को कलायत में प्रदेश स्तरीय जन महापंचायत बुलाई गई है। इसमें संयुक्त किसान मोर्चा सहित कर्मचारी, मजदूर, किसान, महिला और अन्य सामाजिक संगठनों की बड़ी संख्या में भागीदारी होगी।यूनियन ने गांव और शहर की कॉलोनियों में जनता के बीच जाकर सरकार की करतूतों का पर्दाफाश करने का निर्णय लिया है। प्रत्येक दिन शहर में जुलूस निकलेगा जो भाजपा नेताओं के दरवाजे या प्रमुख स्थानों पर जाकर खत्म होंगे। 23 तारीख को शहीदी दिवस आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा  मुख्यमंत्री, महोदय ने 22 मार्च तक मांगो को लागू करने का आश्वासन दिया है। क्योंकि 22 मार्च तक विधानसभा सत्र चलेगा। उसके बाद आंगनवाड़ी वर्कर्स की मांगों एवं समस्याओं का समाधान किया जाएगा। यूनियन की मुख्य मांगों में प्रधानमंत्री की घोषणा अनुसार वर्कर को 15 सो रुपए, हेल्पर के ₹750 की बढ़ोतरी को तुरंत लागू किया जाए, मुख्यमंत्री महोदय द्वारा 2018 में किए गए समझौते अनुसार वर्करों को आउटसोर्स पॉलिसी  के तहत मिलने वाले वेतन को लागू करने एवं छठे महीने महंगाई के आंकड़े अलग से वेतन में जोड़कर एरियर समेत दिए जाएं, पोषण ट्रैकर बंद हो, बर्खास्त वर्कर्स, हैल्पर्स को पूरे वेतन के साथ बहाल किया जाए। आज के प्रदर्शन को सुरेंद्र री, राधा शर्मा,सविता,अनीता ने भी संबोधित किया।

No comments :

Leave a Reply