HEADLINES


More

मानव भवन पर हुआ होली मिलन कार्यक्रम, मानव परिवार ने खेली फूलों की होली

Posted by : pramod goyal on : Sunday 6 March 2022 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 मानव सेवा समिति ने शनिवार को अपने सेक्टर 10 स्थित कार्यालय मानव भवन पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के प्रतिनिधि के रूप में उनके बड़े भाई  टिपरचंद शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर मानव परिवार के सदस्यों के साथ फूलों की होली खेली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनका पूरा परिवार मानव सेवा समिति से जुड़ा हुआ है। समिति जरूरतमंदों की सहायतार्थ अनेकों सेवा प्रकल्प चलाकर उनकी हर संभव मदद क


र रही है। इसके लिए समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य बधाई के पात्र हैं। उन्होंने समिति की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री संकट मोचन हनुमान मंडल द्वारा सुंदरकांड के वाचन से हुई। उसके बाद प्रमुख गायिका राशि पाटनी द्वारा गाए गए होली गीत,भजन, रसिया "आज ब्रिज में होली रे रसिया, छाप तिलक सब छीनी रे,मोसे नैना मिलाइके, बांके बिहारी तेरे मोटे मोटे नैन,होली खेल रहे नंदलाल, काला काला कहे गूजरी"    पर मानव परिवार के संस्थापक कैलाश शर्मा, अरुण बजाज, अमर बंसल, अन्य पदाधिकारी सुरेंद्र जग्गा, राजेंद्र गोयनका, संजीव शर्मा, प्रेम पसरीजा, उषाकिरण शर्मा, एससी गोयल, कैलाशचंद शर्मा, रांतीदेव गुप्ता,संदीप राठी, विनोद गर्ग, प्रमोद         टिबड़ेबाल, वासदेव अरोड़ा, रमा सरना, राजराठी, राजेंद्र बंसल आदि ने जमकर नृत्य किया और एक दूसरे पर फूल बरसा कर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।

No comments :

Leave a Reply