HEADLINES


More

महिलाओं को समानता का अधिकार दिए बिना समाज आगे बढ़ना संभव नहीं:- शास्त्री

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 8 March 2022 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 8 मार्च _महिलाओं को समानता का अधिकार


दिए बिना समाज आगे नहीं बढ़ सकता, क्योंकि महिला शक्ति, समृद्धि, और बुद्धि दाता है। यह बात आज सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष व नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने नगर निगम कॉन्फ्रेंस हॉल में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित किए गए महिला सम्मेलन को मुख्यवक्ता के तौर पर संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सामाजिक संतुलन बनाये रखने  के लिए पुरुष और महिलाओं का समान रूप से सम्मानएवम समाज के विकास में समान भागीदारी  होना अति आवश्यक है। लेकिन पुरुष प्रधान समाज की मानसिकता के कारण बेटियों को पेट में ही कत्ल कर दिया जाता है और पढ़ने, खेलने, सामाजिक, व सास्कृतिक कार्यक्रमो एवं अन्य प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए भारी कठिनाइया उठानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि बेटियों को जब भी मौका मिला है उन्होंने मां- बाप, परिवार, शहर, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन कर अपनी प्रतिभा की मिसाल कायम की है। श्री शास्त्री ने इस अवसर पर  सम्मेलन में उपस्थित सफाई कर्मचारी महिलाओं से अपने बच्चों को पढ़ाने परिवार को नशाखोरी,दहेजप्रथा एवं कुरीतियों से मुक्त करने के लिए कार्य करना चाहिए क्योंकि घर का संचालन करता मुख्य रूप से महिला ही होती है। इस अवसर पर सभी सफाई कर्मचारी महिलाओं को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य व जिला स्तरीय महिला नेताओं ने फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। श्री शास्त्री ने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा हमेशा महिलाओं के सम्मान उनकी समस्याओं एवं मांगों को लेकर सरकार को पत्र लिखकर अवगत करवाता रहा है, और आवश्यकता पड़ने पर संघर्ष करने से भी पीछे नहीं हटता सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने कामकाजी महिला संगठन  आंगनवाड़ी एवं आशा वर्कर के आंदोलन व उनकी मांगों का पुरजोर समर्थन करता है। सम्मेलन के बाद उन्होंने कॉन्फ्रेंस हॉल से बीके चौक तक आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर की हड़ताल के समर्थन में जुलूस निकालकर प्रदर्शन भी किया ।

आज के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की उपाध्यक्ष कमला ने की तथा मंच संचालन नगरपालिका कर्मचारी संघ की जिला उपाध्यक्ष ललिता ने किया इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान अशोक कुमार जिला सचिव बलबीर सिंह नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण खांड्या संघ के जिला सचिव नानक चंद करा लिया सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव कृष्ण तथा कार्यक्रम के आयोजित करता सफाई कर्मचारी यूनियन के कैशियर दर्शन सिंह सोया विशेष रूप से उपस्थित थे सम्मेलन को मुख्य वक्ता सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष व नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा  के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री के अलावा महिला नेता सत्तो देवी कमलेश कमला हुड्डा शकुंतला राजवती माया  संतोष अधिवक्ताओं ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।

No comments :

Leave a Reply