HEADLINES


More

हरियाणा में आप अकेले ही चुनाव लड़ेगी, प्रदेश संगठन भंग - सुशील गुप्ता

Posted by : pramod goyal on : Monday 21 March 2022 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में आम आदमी पार्टी का प्रदेश संगठन भंग कर दिया गया है। प्रदेश में अब नए सिरे से पार्टी संगठन खड़ा किया जाएगा। पार्टी के निर्देश पर सौरव भारद्वाज को हरियाणा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। जबकि महेंद्र चौधरी को सह प्रभारी बनाया गया है। यह बात सोमवार को आप के प्रदेश प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता ने चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेस के दौरान कही। हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में भ्रष्टाचार के तार मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े हैं। करनाल के डीटीपी और तहसीलदार का पकड़ा जाना इसका उदाहरण है।

अब तक 6 पूर्व एमएलए और पूर्व मंत्रियों को पार्टी जॉइन करवाई जा चुकी है। 40 पूर्व विधायक और अन्य लोग भी उनके संपर्क में हैं। यदि कोई भ्रष्टाचार का आरोपी नहीं है तो उसे पार्टी में शामिल किया जाएगा। इसके लिए हम सर्वे करवा रहे हैं, उन पर मुकदमे तो दर्ज नहीं हैं। इन्हें तभी संगठन में शामिल किया जाएगा। प्रदेश की जनता जजपा-भाजपा से नफरत करती हैं। देश में कांग्रेस खत्म हो रही है।

सांसद ने कहा कि पंजाब एक मॉडल के तौर पर उभरेगा। आम आदमी पार्टी हरियाणा में बदलाव लेकर आएगी। बदलाव की लहर चल पड़ी है। पंजाब के बाद अब हरियाणा में बदलाव आएगा। जो चेहरे राज्य का नेतृत्व कर सकें, उन्हें उचित समय पर पार्टी में शामिल किया जाएगा। पंजाब के लोग जाति, धर्म से ऊपर उठकर एक नई सरकार ला सकते हैं तो हरियाणा में भी जनता ऐसी सरकार ला सकती है।


जजपा के साथ निकट भविष्य में गठबंधन पर कहा कि गठबंधन यह सोच कर किया था कि नया लड़का है, परंतु अब तो भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। हरियाणा में आप अकेली ही चुनाव लड़ेगी। सांसद ने जजपा विधायक रामकुमार गौतम की टिप्पणी पर कहा कि वे बुजुर्ग विधायक हैं। सदन से वे शब्द हटा दिए गए हैं। उनके कहने का मतलब किसी जाति पर टिप्पणी करना नहीं था।

No comments :

Leave a Reply