HEADLINES


More

दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का फरीदाबाद जिले में दूसरे दिन भी व्यापक असर रहा

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 29 March 2022 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद,29 मार्च।


केन्द्र एवं राज्य सरकार की कर्मचारी एवं मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ और कर्मचारियों की मांगों के प्रति घोर उपेक्षापूर्ण रवैए के खिलाफ सोमवार से शुरू हुई दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का जिले में दूसरे दिन भी व्यापक असर रहा। रोडवेज की बसों का दूसरे दिन भी चक्का जाम रहा। हड़ताली कर्मचारियों नगर निगम के तीनों जोनों का मिनिस्टीरियल स्टाफ व फिल्ड के हड़ताल में शामिल होने से काम काज बुरी तरह प्रभावित रहा। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन के प्रधान सोनू सोया व सचिव किरण सिंह, एमपीएचई एसोसिएशन की पूर्व प्रधान आशा शर्मा व जिला प्रधान जितेंद्र मोर व हेल्थ मिनिस्टीरियल स्टाफ के नेताओं की अगुवाई में अधिकांश कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने के कारण आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी सेवाएं बाधित रही। एचएसवीपी के कर्मचारियों ने हड़ताल कर अपने नेता वीरेंद्र बेनीवाल, दिनेश, नरेश, खुर्शीद अहमद, संजय, अजीत,जिले सिंह आदि ने संबोधित किया। वाईएमसीए युनिवर्सिटी के वर्कशॉप व ग्रुप डी के ठेका कर्मचारी अपने नेता विजय कुमार व अश्विनी गौड के नेतृत्व में हड़ताल पर रहे और प्रदर्शन किया। बिजली निगम के अधिकांश क्लरीकल व तकनीकि कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने के कारण कई फीडर ब्रेक डाउन रहें और बिजली और बिलों संबंधी शिकायतों का निवारण नहीं हो सका। बिजली कर्मचारियों को शब्बीर अहमद गनी, कृष्ण कुमार, दिनेश शर्मा, देवेन्द्र त्यागी, असरफ खान, रमेश चंद्र तेवतिया,भूप सिंह व गिरीश राजपूत ने संबोधित किया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सिंचाई व बीएंडआर के फिल्ड में दफ्तर के कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने से काम काज प्रभावित रहा। मैकेनिकल वर्कर यूनियन के नेता जगदीश चंद्र ने धरने को संबोधित किया।  हड़ताल का पशुपालन एवं डेयरी, वन, शिक्षा,राजस्व, महिला एवं बाल विकास विभाग आदि कई अन्य विभागों में भी असर रहा। हड़ताली कर्मचारियों ने अपने अपने कार्यालयों पर धरना लगाया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदशनों को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान अशोक कुमार, सचिव बलबीर सिंह,उप प्रधान मास्टर भीम सिंह, संगठन सचिव मुकेश बेनीवाल व खंड प्रधान करतार सिंह ने संबोधित किया। नगर निगम कर्मचारियों अपने नेता गुरुचरण खाडिया व नानक चंद खरालिया व स्वास्थ्य विभाग के हड़ताली कर्मचारियों ने अपनी नेता आशा शर्मा, जितेंद्र मोर,किरण सिंह व सोनू सोया के नेतृत्व में नगर निगम मुख्यालय व बीके अस्पताल में धरना दिया। धरने के बाद करीब दो बजे नगर निगम व हेल्थ कर्मचारियों ने अपने नेता गुरुचरण खाडिया, नानक चंद खरालिया, कृष्ण चिंडालिया, दर्शन सोया, राकेश चिंडालिया, रघबीर चौटाला, अनूप चिंडालिया,देवी चरण,महेश शर्मा और स्वास्थ्य विभाग की पूर्व प्रधान आशा शर्मा, सोनू सोया,किरण सिंह, जितेंद्र मोर आदि के नेतृत्व में नीलम चौक तक जुलूस निकाला और दो दिवसीय हड़ताल का समापन किया।


No comments :

Leave a Reply