HEADLINES


More

सील 40 इकाइयों पर लगभग 35 लाख रूपये बकाया

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 29 March 2022 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 29 मार्च। नगर निगम फरीदाबाद द्वारा संपति कर के बकायाजात की वसूली के लिए समय-समय पर ईकाइयों को सील करने की कार्यवाही की जा रही है तथा उन इकाइयो को डी-सील किया जाता है जिनके बकायाजात जमा हो जाते है। इसी श्रृृंखला में आज दिनाँक 29-03-2022 को नगर निगम के फरीदाबाद एन0आई0टी जोन-1 ने 22 इकाईयों को सील किया जिस पर करीब 19 लाख रूपए बकाया था, एन0आई0टी जोन-2 ने 14 इकाईयों को सील किया


जिस पर करीब 9 लाख रूपए बकाया था इसी तरह ओल्ड फरीदाबदा जोन-1 ने 04 इकाईयों को सील किया जिस पर करीब 06 लाख रूपए बकाया था। इस तरह कुल 40 इकाइयों को दिनांक 29.03.2022 को सील किया गया है, जिन पर लगभग 35 लाख रूपये बकाया है।

निगमायुक्त ने बताया कि जिन इकाईयो द्वारा बकायाजात जमा नहीं कराया जाता उनको सील करने की कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी अगर इसके बावजूद भी बकायाजात जमा नहीं होता तो इन सभी इकाईयों को शीघ्र ही खुली बोली में निलाम किया जायेगा।
निगमायुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि उपरोक्त कार्यवाही से बचने के लिए तथा सरकार द्वारा दी गई ब्याज-माफी की सुविधा का लाभ उठाते हुये 31-03-2022 तक अपना-अपना बकायजात जमा कराये।

No comments :

Leave a Reply