HEADLINES


More

महंगाई को लेकर लघु सचिवालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

Posted by : pramod goyal on : Friday 25 March 2022 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 महंगाई को लेकर सेक्टर-12 लघु सचिवालय पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। महंगाई की मार आम जनता को झेलना पड़ रहा है। आज पेट्रोल-डीजल के दाम के साथ साथ सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं। आज सिलेंडर 1000 रुपए का हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा जब कांग्रेस की सरकार थी उस समय पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुआ  करते थे। लोगों को भी सिलेंडर 500 रुपए में मिल जाया करता था,, पर आज बीजेपी के सरकार आम जनता को लूटने में लगी हुई है।



इस विरोध प्रदर्शन में एनआईटी से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा भी पहुंचे नीरज शर्मा ने कहां की विरोध प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी के हाईकमान का आदेश पर किया गया है। जिस तरह से महंगाई के साथ बीजेपी ने भ्रष्टाचार फैलाया है। उसी को लेकर कांग्रेस पार्टी अपना विरोध प्रदर्शन समय-समय पर करती रहेगी और लुटेरी सरकार को आईना दिखाने का काम करेंगे। 

No comments :

Leave a Reply