HEADLINES


More

मांगों को लेकर कर्मचारी एवं मजदूर 28-29 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे

Posted by : pramod goyal on : Sunday 27 March 2022 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद,27 मार्च।

पुरानी पेंशन बहाली, ठेका प्रथा समाप्त कर कच्चे कर्मियों को पक्का करने, खाली पड़े लाखों पदों को भरने, लेबर कोड्स, नेशनल एजुकेशन पालिसी, बिजली संशोधन बिल को रद्द करने, लिपिक का वेतन 35400 करने, 26 हजार रुपए न्यूनतम वेतन देने, ग्रुप डी से ग्रुप सी में पदोन्नति कोटा बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने और प्रमोशन की अवधि घटाकर 2 वर्ष करने और निजीकरण की नीतियों पर रोक लगाने आदि मांगों को लेकर कर्मचारी एवं मजदूर 28-29 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। इस हड़ताल का आह्वान सीटू,एटक इंटक, एचएमएस सहित देश की दस केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों और आल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट इंम्पलाईज फेडरेशन सहित अखिल भारतीय स्तर के सैकड़ों कर्मचारी संघों ने संयुक्त रूप से किया है। हड़ताल में बैंक,बीमा,डाक,तार, भूजल बोर्ड सहित केन्द्रीय कर्मचारी भी शामिल रहेंगे। यह जानकारी देते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री, जिला प्रधान अशोक कुमार व सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर ने बताया कि हड़ताल की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि हड़ताल में नगर निगम, बिजली निगम, रोड़वेज,जन स्वास्थ्य, स्वास्थ्य,बीएंडआर, सिंचाई, एजुकेशन,राजस्व, विकास एवं पंचायत विभाग,वन,बीज विकास निगम, इंडस्ट्री, खनिज, हरियाणा टूरिज्म निगम आदि अनेक विभागों में कार्यरत कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि हालांकि जनहित को ध्यान में रखते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने आवश्यक सेवाओं को बाधित नहीं करने का फैसला लिया है। इसके बावजूद विभिन्न विभागों का काम काज प्रभावित रहेगा। उन्होंने बताया कि आवश्यक सेवाओं को बाधित कर जनता को परेशान करके हम निजीकरण के खिलाफ लड़ाई को नहीं जीत सकते हैं। जन सेवाओं को बचाने के लिए जनता का सहयोग से ही जीत हासिल हो सकती है। संघ नेताओं ने बताया कि बिजली, स्वास्थ्य एवं जलापूर्ति बाधित होने पर कर्मचारी हड़ताल पर रहते हुए उनको बहाल करने का भी काम करने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने बताया कि कर्मचारी हड़ताल कर अपने अपने कार्यालय पर प्रदर्शन करने के उपरांत बीके चौक नगर निगम मुख्यालय पर एकत्रित होंगे। वहां कर्मचारी आम सभा का आयोजन करेंगे और शहर में जुलूस निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि हड़ताल पूरी तरह शांतिपूर्ण है। लेकिन प्रशासन ने हड़ताल को विफल बनाने के लिए कोई दमनात्मक कार्रवाई करने का प्रयास किया तो उसका एकता के साथ माकूल जवाब दिया जाएगा। आल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद गनी व रोड़वेज के प्रधान रविन्द्र नागर व राजबीर नागर ने बताया कि बिजली कर्मचारी रात 11 बजे से और रोड़वेज कर्मचारी प्रातः 4 बजे से ही हड़ताल पर चले जाएंगे।


प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने बताया कि सरकार नेशनल मुद्रीकरण पाइपलाइन योजना को लागू करते हुए बिजली, रोड़वे

ज, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि सभी जन सेवाओं को निजी हाथों में सौंपने जा रही है। सरकारी विभागों एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को कोड़ियों के भाव में निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। राज्य बेरोजगारी में नंबर वन होने के बावजूद 7.5 लाख खाली पड़े पदों को नही भरा जा रहा है। संधर्ष के दम पर हासिल किए गए श्रम कानूनों को समाप्त कर चार लेबर कोड्स बना दिए गए हैं। शिक्षा का निजीकरण के लिए संसद में पारित किए बिना नेशनल एजुकेशन पालिसी को थौपा जा रहा है।  आंदोलन को कुचलने के लिए ट्रेड यूनियन अधिकारों व जनवादी और संवैधानिक अधिकारों पर हमलें किए जा रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण आंगनबाड़ी और आशा वर्कर का आंदोलन है।

No comments :

Leave a Reply