HEADLINES


More

20 सूत्री मांगों को लागू करने के लिए वन मंडल अधिकारी फरीदाबाद के साथ समझौता वार्ता संपन्न

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 15 March 2022 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 15 मार्च वन विभाग मजदूर यूनियन जिला कमेटी फरीदाबाद की अपनी 20 सूत्री मांगों को लागू करने के लिए वन मंडल अधिकारी फरीदाबाद के साथ समझौता वार्ता संपन्न हुई। वन मंडल अधिकारी फरीदाबाद ने विभाग की नर्सरीयों में कार्यरत महिला मजदूरों के लिए अलग से शौचालय बनाए जाने की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके साथ साथ सभी मजदूरों की लंबित पीएफ की धनराशि उनके खातों में जमा करने और उन्हें राज्य बीमा कर्मचारी का सदस्य बनाए जाने की मांग को भी लागू करने पर सहमति बनी। यह जानकारी सीटू के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने डीएफओ फरीदाबाद के साथ  संपन्न हुई बैठक के बाद धरने पर बैठे हुए मजदूरों को संबोधित क


रते हुए दी। डीएफओ फरीदाबाद के कार्यालय के सम्मुख आज दूसरे दिन जारी धरने की अध्यक्षता प्रधान लीले राम ने की जबकि संचालन विजय कुमार ने किया। शिष्टमंडल में सीटू के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल, आजाद सिंह भामला, रेशमा,राजन देई देवेंद्र सिंह ने भाग लिया। बैठक लगभग 2 घंटे तक चली।यूनियन शिष्टमंडल ने अधिकारियों से पुराने कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची बनाने और उन्हें मस्टर रोल पर रखने की मांग की। आज दूसरे दिन के धरने पर उपस्थित मजदूरों को संबोधित करते हुए सीटू के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि 14 नवंबर 2021 को मुख्य वन संरक्षक हरियाणा के कार्यालय पंचकूला में वन मजदूर यूनियन हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद  सभी वन विभाग के अधिकारियो से मांग पत्र में दी गई मांगों को लागू करने के निर्देश जारी किए थे। उसी फैसले के अनुसार आज वन मंडल अधिकारी से बातचीत हुई। क्योंकि अधिकारियों ने  इन मांगों को अभी तक लागू नहीं किया था। इसलिए राज्य कमेटी ने सभी वन मंडल अधिकारियों के कार्यालयों के सम्मुख लंबित मांगों की प्राप्ति के लिए दो दिन के धरने रखे थे। इसी फैसले के तहत आज फरीदाबाद में दूसरे दिन भी धरना दिया गया। यूनियन की मुख्य मांगों में वर्ष 2003 की पॉलिसी के पात्र मजदूरों का रिकॉर्ड तैयार करके उन्हें नियमित किया जाए। यूनियन की दूसरी मांग लेबर कोर्ट द्वारा मजदूरों के हक में दिए गए पिछले वेतन की बहाली के आदेशों को लागू करना है।जबकि तीसरी मांग में मजदूरों को ईएसआई पीएफ का लाभ देना। चौथी मांग में उच्चतम न्यायालय से जीत कर आए मजदूरों की सेवाओं को रेगुलर करना यूनियन की अन्य मांग में सभी पुराने मजदूरों की वरिष्ठता सूची बनाना इसके साथ-साथ मजदूरों को पहचान पत्र दिए जाएं और उन्हें काम करने के लिए औजार भी प्रदान किए जाएं इसके अलावा सभी पुराने मजदूरों को काम पर रखा जाए और उन्हें नजदीक में ही काम मिलना चाहिए यूनियन की अगली मांग दुर्घटना के शिकार मजदूरों को मुआवजा दिया जाए यूनियन की अगली मांग है मजदूरों को पहचान के लिए विभाग से वर्दी जूते जैकेट प्रदान किए जाएं। वन मजदूरों की बढ़ी हुई दरों से मजदूरी का भुगतान किया जाए। इसका एरियर 2016 से मिलना चाहिए। यूनियन ने ठेकेदारी प्रथा पर रोक लगाने विभाग में मस्टरोल प्राण प्रणाली को जारी करने इसके साथ शांति एवं वन विभाग में कार्यरत सभी मजदूरों की सीनियरिटी लिस्ट बनाए जाने की मांग भी की है यूनियन ने विभाग के मजदूरों को कुशल और अकुशल का दर्जा देने विभाग की नर्सरी में शौचालय का निर्माण करने लेबर कोर्ट से जीत कर आए हुए मजदूरों को मस्टरोल पर रखने की मांग को गंभीरता से लागू करने की मांग की है आज की धरने को कर्मचारी नेता धर्मवीर वैष्णव, वन मजदूर यूनियन के नेता आजाद सिंह किशन गुप्ता श्रीमती रेशमा, राजन देवेंद्र प्रेम गोपाल आदि ने भी संबोधित किया।

No comments :

Leave a Reply