HEADLINES


More

नगर निगम सैनिटेशन स्टाफ कर्मचारी यूनियन के चुनाव में शिव कुमार प्रधान व अनिल बने सचिव चुने गए

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 16 February 2022 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 16 फरवरी। विगत कल देर साय  नगर निगम के मीटिंग हॉल में नगर निगम सैनिटेशन स्टाफ  कर्मचारी यूनियन के सर्वसम्मति से संपन्न हुए चुनाव में शिव कुमार प्रधान व अनिल बने सचिव चुने गए। जबकि हरवीर रावत को वरिष्ठ उपप्रधान तथा दीपचंद हंस, ओम प्रकाश शर्मा को उपप्रधान, कमल हंस को कैशियर, राहुल चिंडालिया, कश्यप,  विशाल पारछा, सुनील खंडेलवाल सह सचिव, गजराज नागर एडिटर, अजीत रावत प्रेस सचिव, वजीर सिंह मांडी संगठन सचिव, रंगलाल सलाहकार तथा बिजेंद्र, अजीत, मदन, नरेंद्र नवादा व सुन्दर तेवतिया, को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया चुने गए। चुने हुए पदाधिकारियों को नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने  ईमानदारी, कर्मठता एवं निष्ठा से काम करने की शपथ दिलवाई। 

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, राज्य उप महासचिव सचिव सुनील चिंडालिया, उप प्रधान कमला की देख-रेख तथा संघ के जिला सचिव नानक चंद खेरालिया, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण खांडिया, वरिष्ठ नेता दलीप बोहत, सीवर मैन यूनियन के प्रधान अनूप चिंडालिया की उपस्थिति में शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुए। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर विशेष रूप से उपस्थित रहे। 
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि किसी भी संस्था के चुनाव करवाने से संस्था का सांगठनिक ढांचा मजबूत होता है और उनके मुद्दों को मजबूती से सरकारों के समक्ष उठाने के लिए मजबूत विकल्प मिलता है। 
श्री शास्त्री ने कहा कि नगर निगम फरीदाबाद में संघ का सदस्यता अभियान और चुनावी कार्यक्रम तेजी से चल रहा है। इकाईयों के चुनाव संपन्न करवा कर जिला कमेटी का चुनाव करवाया जाएगा। जिला सचिव नानक चंद खैरालिया ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य स्तरीय घोषित आंदोलन कल 17 फरवरी को निगम आयुक्तों व डीएमसी कार्यालयों पर प्रदर्शन कर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के नाम ज्ञापन देने, 22 व 23 फरवरी को गेट मीटिंग, 25 फरवरी को झाडू प्रदर्शन, आगामी 2 व 3 मार्च को क्रमिक अनशन तथा 6 मार्च को शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री डा. कमल गुप्ता के हिसार आवास पर प्रदर्शन में व  सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के सभी कार्यक्रमों में नगर निगम फरीदाबाद के कर्मचारी बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे।


No comments :

Leave a Reply