HEADLINES


More

तेरापंथ महिला मंडल ने आयोजित किया"अमृत सिंचन" कार्यक्रम

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 30 January 2022 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 तेरापंथ महिला मंडल ने डीएलएफ सेक्टर 10 स्थित तेरापंथ भवन में साध्वी प्रमुखाजी के मनोनयन अवसर पर उनकी अभिवंदना में "अमृत सिंचन" कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें उनके जीवन की विरल घटनाओं को कथानक के माध्यम से दर्शाया गया। महिला मंडल की अध्यक्षा सुमंगला बोरड ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा कि साध्वी प्रमुखा महाश्रमणी  कनक प्रभा को सन 1972 में उनकी असा


धारण क्षमताओं को देखते हुए प्रमुखा पद पर सुशोभित किया गया था आज उनके विलक्षण नेतृत्व को 50 साल हो गए हैं उन्होंने अपने यह स्वर्णिम 50 साल में समाज के विकास में विशेष अवदान दिये। पूरे देश में पदयात्रा कर प्रवचनों के माध्यम से सत्य ,अहिंसा ,नैतिकता की गंगा बहाई है। महिला समाज के विकास व संगठन में विशेष भूमिका निभाई। श्रद्धाभाव से उनके गुणों को स्मरण करते हुए महिलामंडल ने सरस्वती स्वरूपा साध्वीप्रमुखाजी की अभिवंदना की ।इस अवसर पर कमला लुनिया ,अंजु बैद ,सुनीता नाहटा ,चंदा दुगङ,ललिता बैद , सरिता भंसाली ,खुशबु सेठिया ,कन्यामंडल से भूमिका दुगङ सहित काफी संख्या में महिलाओं और कन्याओं ने उपस्थित होकर साध्वीप्रमुखाजी का मनोनयन दिवस भक्तिपूर्वक मनाया।

No comments :

Leave a Reply