HEADLINES


More

प्रतिभाशाली बालिकाओं को मिला सम्मान

Posted by : pramod goyal on : Saturday 1 January 2022 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन आई टी तीन फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में प्रतिभाशाली बालिकाओं को नव वर्ष पर सम्मानित किया गया। विद्यालय की


जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि विद्यालय की बालिकाओं ने गत वर्षों में जिला और प्रदेश स्तर पर सोलो फोक डांस, ग्रुप फोक डांस, टैलेंट सर्च एवम बाल महोत्सव सहित अन्य प्रतियोगिताओं में बहुत ही सराहनीय प्रस्तुति देकर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है। ये सभी बालिकाएं अपनी प्रतिभा से विद्यालय का नाम का परचम जिला और प्रदेश स्तर पर फैला रही हैं। छात्राओं की प्रतिभा को प्रगतिशील वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष रामफूल सिंह भाटी, संरक्षक राजेश पुंजानी, उद्योगपति श्री जे डी अरोड़ा सहित मंच के सभी पदाधिकारियों के नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्राचार्य मनचंदा ने बताया कि प्रगतिशील वरिष्ठ नागरिक मंच ने छात्राओं की अच्छी तैयारी के लिए अध्यापिकाओं और समस्त विद्यालय परिवार की भी प्रशंसा की और कहा कि आशा है भविष्य में यह विद्यालय और छात्राएं और भी ऊंचाइयां छुएंगे। प्राचार्य मनचंदा, प्राध्यापक सतबीर सिंह, अध्यापिका हेमलता, अध्यापिका साधना, अध्यापिका मंजू ने छात्राओं नेहा, अंजलि, रानी, सोनिया, सीमा, रुखसाना, रितु, सीमा, सत्या, सरोज, शालिनी, खुशबू और अध्यापिका हेमलता को प्रगतिशील वरिष्ठ नागरिक मंच द्वारा दी गई राशि वितरित कर सम्मानित किया और भविष्य में और भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।


No comments :

Leave a Reply