HEADLINES


More

भिवानी में पहाड़ दरकने से 20-25 लोग दबे:3 शव निकाले

Posted by : pramod goyal on : Saturday 1 January 2022 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 भिवानी जिले के तोशाम एरिया में शनिवार सुबह 8:30 बजे अरावली की पहाड़ियों में खनन के दौरान पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा दरक गया। इसमें 20 से 25 लोग पत्थरों के नीचे दब गए। शाम साढ़े 3 बजे तक 3 मजदूरों के शव निकाल लिए गए। पहाड़ दरकने से गिरे सैकड़ों टन वजनी पत्थरों के नीचे 4 पोकलेन मशीनें, 2 हॉल मशीनें, 2 ट्रैक्टर और 6 ट्रॉले व डंपर दब गए।

हादसे की सूचना मिलते ही भिवानी जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू करवाया। इसमें एनडीआरएफ की टीमें भी लगी हैं। वहीं पहाड़ का जो हिस्सा गिरा, उसमें तीन बड़े पत्थर हैं, जिन्हें हटाने में दिक्कत आ रही है। पुलिस और प्रशासन ने मीडिया के घटनास्थल पर जाने पर पाबंदी लगा दी।

भिवानी जिले में तोशाम इलाके के खानक और डाडम एरिया में अरावली के पहाड़ों में बड़े पैमाने पर खनन होता है। यहां का पत्थर हरियाणा के अलावा राजस्थान भी जाता है। प्रदूषण की वजह से दो महीने पहले नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने यहां खनन पर रोक लगा दी थी। ये रोक हटने के बाद शुक्रवार को ही दोबारा खनन कार्य शुरू हुआ और शनिवार सुबह 8:30 बजे यह हादसा हो गया।



भिवानी हादसे पर खनन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने जताया दुख कहा पहली प्राथमिकता मलवे में दवे हुए लोगो की जान बचाना है , उन्होंने कहा अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वे इसकी जांच करें ,जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी

No comments :

Leave a Reply