HEADLINES


More

पंजाब चुनाव : कांग्रेस की पहली लिस्ट, नवजोत सिद्धू अमृतसर पूर्व से लड़ेंगे चुनाव

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 15 January 2022 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 चंडीगढ़: 

आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को कांग्रेस ने 86 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा और ओ पी सोनी समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं. पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री चन्नी चमकौर साहिब से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे. सिद्धू अपनी वर्तमान सीट अमृतसर पूर्व, रंधावा अपनी वर्तमान सीट डेरा बाबा नानक और सोनी भी अपने मौजूदा क्षेत्र अमृतसर मध्य से ही चुनाव लड़ेंगे.

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा कादियान से चुनाव लड़ेंगे. हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुईं मालविका सूद मोगा से पार्टी की उम्मीदवार होंगी. वह अभिनेता सोनू सूद की बहन हैं. गौरतलब है कि पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होना है. परमिंदर सिंह पिंकी फिरोजपुर सिटी से चुनाव लड़ेंगे. 


No comments :

Leave a Reply