HEADLINES


More

निगमायुक्त भी होंगे मॉर्निंग हेल्थ क्लब ट्रस्ट फरीदाबाद के चीफ पेट्रन

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 12 January 2022 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 12 जनवरी। धीरे-धीरे मॉर्निंग हेल्थ क्लब का कारवां बढ़ता चला जा रहा है। इसी क्रम में आज क्लब द्वारा बनाए गए ट्रस्ट का चीफ पैट्रन बनने के लिए नगर निगम कमिश्नर यशपाल यादव ने भी अपनी सहमति दे दी है

इससे पहले कल जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव भी ट्रस्ट का चीफ पैट्रन बनने के लिए अपनी सहमति दे चुके हैं। ट्रस्ट के अब दो चीफ पैट्रन होंगे।

निगमायुक्त को ट्रस्ट का चीफ पैट्रन बनाने के लिए आज ट्रस्ट का एक प्रतिनिधिमंडल निगमायुक्त यशपाल यादव से उनके कैम्प आफिस में मिला था जहां उनको ट्रस्ट के कार्यकलापों की जानकारी देते हुए उनसे चीफ पैट्रन बनने के लिए लैटर सौंपा गया जिस पर उन्होंने अपनी सहमति जताई। निगमायुक्त से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में ट्रस्ट के प्रधान जितेंद्र चौधरीमहासचिव अजय सिंह नरवतकोषाध्यक्ष अमित चौधरीमीडिया प्रभारी नवीन गुप्तासंयुक्त सचिव संजय शर्माडॉ. राजेन्द्र गोयलदीपक मेंदीरत्ता शामिल थे। निगमायुक्त की सहमति मिलने के बाद उक्त प्रतिनिधिमंडल ने उनको फूलों का बुक्का भेंट कर उनका आभार/धन्यवाद प्रकट किया।

बता दें कि समाजसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए शहर के लोगों को उनके शरीर की फिटनेसस्पोर्ट्स एक्टिविटीज और स्वच्छता आदि के प्रति जागरूक करने के लिए नगर निगम बल्लभगढ़ जोन के संयुक्त आयुक्त एवं सचिव अनिल यादव और एसडीएम बडख़ल पंकज सेतिया के मार्गदर्शन मार्निग हेल्थ क्लब ट्रस्ट फरीदाबाद बनाया है। इस नवगठित ट्रस्ट में 11 ट्रस्टी बनाए गए है जिनमें ट्रस्ट के सैटलर राजेन्द्र मेंदीरत्ताप्रधान जितेंद्र चौधरीमहासचिव अजय सिंह नरवतकोषाध्यक्ष अमित कुमार और मीडिया प्रभारी नवीन गुप्तावरिष्ठ उपाध्यक्ष विंग कमांडर (रिटार्यड) हरीचंद मानउपाध्यक्ष निगम पार्षद दीपक यादवज्वाईंट सेक्रेटरी संजय शर्मासंगठन सचिव कमल चौधरीडॉ. राजेन्द्र गोयल और जतिन चौहान शामिल हैं।


No comments :

Leave a Reply