फरीदाबादः* दिनांक 1 जनवरी 2022 को खेड़ीपुल पुलिस को भारत कॉलोनी में एक वृद्ध महिला के लावारिस हालत में मौजूद होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सब-इंस्पेक्टर विशाल अपनी टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे जहां पर उन्हें वृद्ध महिला दिखाई दी। महिला की उम्र करीब 60 वर्ष लग रही थी। पुलिस टीम ने जब महिला से बातचीत की तो उन्हें लगा कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। महिला की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस टीम में शामिल महिला सिपाही नीतू महिला को अपने साथ लेकर थाने आई। पुलिस टीम ने सबसे पहले वृद्ध महिला को खाना खिलाया और उसके बाद उनसे उनके परिजनों के बारे में पूछताछ करनी शुरू की परंतु महिला कुछ भी बताने में असमर्थ थी। काफी देर पूछताछ करने के पश्चात महिला ने बताया कि वह सहारनपुर की रहने वाली है। जब महिला से उसके परिजनों के फोन नंबर के बारे में पूछताछ की गई तो उन्हें किसी का भी मोबाइल नंबर याद नहीं था तो पुलिस ने सहारनपुर थाने में संपर्क किया और महिला के बारे में उन्हें जानकारी उन्हें दी। सहारनपुर पुलिस ने वहां के प्रधान के माध्यम से महिला के भाई से उसकी बात करवाई जिसके पश्चात महिला के भाई ने उसे पहचान लिया। महिला के परिजन उसे सकुशल देखकर बहुत खुश हुए। इसके पश्चात दिनांक 3 जनवरी को महिला को उसके सकुशल उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। महिला को वापस पाकर उनके परिजन बहुत खुश हो गए और पुलिस टीम द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए उनका तहे दिल से धन्यवाद किया।
सहारनपुर से लापता हुई 60 वर्षीय वृद्ध महिला को फरीदाबाद पुलिस ने उसके परिजनों तक सकुशल पहुंचाया
Posted by :
pramod goyal
on :
Monday, 3 January 2022
0
comments
//# Adsense Code Here #//
No comments :