HEADLINES


More

लूई ब्रेल का 213वाँ जन्म दिवस नेब प्रांगण में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 4 January 2022 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

फरीदाबाद,

        दृष्टि बाधित लोगों के पढ़ने लिखने में जो लिपी काम में आती है उसका आविष्कार फ्रांस के निवासी लुई ब्रेल ने किया। यह लिपी ‘ब्रेल लिपी’ के नाम से प्रसिद्ध हुई। यह छ: बिन्दुओं की लिपी है जिससे अक्षर वर्णमाला सीखी जाती है तथा इस लिपी के माध्यम से गणित व अंग्रेजी का भी ज्ञान हासिल किया जाता है। इस लिपी में हर कक्षा व हर विषय पर (धार्मिक पुस्तकें,कहानियाँ, उपन्यास, सामान्य ज्ञान) पुस्तकें छापी (मुद्रित की) जाती हैं जिनके द्वारा दृष्टि बाधित समाज पढ़-लिख सकता है। इस लिपी के आविष्कारक लूई ब्रेल का 213वाँ जन्म दिवस नेब प्रांगण में उनकी मूर्ति को फूलमाला पहना कर बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया।

नेत्र    बाधित एम.ए. फाइनल के विद्यार्थी मनोहर सिंह चौहान ने लुई ब्रेल की जीवनी पर व्याख्या की औऱ बताया कि माननीय ब्रेल जो मात्र पाँच वर्ष की उम्र में पूरी तरह दृष्टिहीन हो गये थे, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। एक पादरी ने उनकी शिक्षा में सहयोग किया और उन्हें पढ़ाया लिखा


या। फिर उन्होंने शिक्षण का कार्य भी किया।

  दृष्टिबाधित समाज की कठिनायों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने विशेष बिंदु वाली लिपी (ब्रेल लिपी) तैयार की जिसे यूनेस्को ने 1950 में मान्यता दी व वर्ष 2005 में इसे आदान-प्रदान की भाषा में सम्मिलित कर लिया गया। आज पूरे विश्व में दृष्टि बाधित समाज  पठन-पाठन व लेखन आदि के कार्य इसी लिपी के माध्यम से करते हैं।

     इस दिन की महत्ता व लूई ब्रेल को स्मृति पटल पर बनाए रखने के उद्देश्य से 3 जनवरी 2022 को दृष्टि बाधित बच्चों में इस लिपी में लिखने, पढ़ने व खेलकूद  की प्रतियोगिता आयोजित की गई और प्रथम, द्वितीय व तृतिय उत्तीर्ण हुए बच्चों को   4 जनवरी 2022 को लुई ब्रेल जन्म दिवस पर नगद राशि पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

 इस अवसर पर श्वेताम्बर तेरापंथ जैन महिला मण्डल द्वारा चालिसा संग्रह नामक पुस्तक जो नेब ब्रेल प्रेस द्वारा छपवाई गई है उसका दृष्टि बाधित बच्चों में वितरण किया गया।

      तेरापंथ महिला मंडल ने नेब को एक प्रोजेक्टर भी समर्पित किया, इससे कुछ दिन पूर्व इसी महिला मंडल ने एक कम्प्यूटर (Hindi scan to speech)सॉफ्टवेयर भी नेब को दिया था। महिला मंडल की अध्यक्षा सुमंगला बोरड़ ने अपने सहयोगियों के साथ उपस्थित होकर  इस कार्य को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि आदरणीय पटवा साहब ने जो यह सेवा का अवसर दिया है, उससे महिला मंडल कृतार्थ हुआ है।

मुख्य अतिथि एवं अन्य आगन्तुकों के नेब पहुँचने पर नेब के अध्यक्ष सी.ए. अजीत सिंह पटवा ने पुष्प माला पहना कर अभिनन्दन किया।

      आयोजन के मुख्य अतिथि विधायक राजेश नागर के PA मनीश चड्डा ने कहा कि उन्हें नेब  में आकर अत्यन्त उल्लास की अनुभूति हुई तथा वे दृष्टिहीन कल्याण संस्था के हित में

कार्य करने में यथा सम्भव प्रयास करेंगें। विधायक  राजेश नागर से जमीन सम्बंधित माँग पर भी सहयोग करेंगें।

  नेब के उपाध्यक्ष एवं आयोजन के संयोजक विरेन्द्र मखीजा ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों, गवर्निंग काउन्सिल के सदस्यों का, नेब के कर्मचारियों का, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों तथा प्रैस का धन्यवाद किया एवं विजेताओं को बधाई दी।

    इस अवसर पर नेब के उपाध्यक्ष एस.एन.त्यागी, जी.सी. सदस्य मनोज यादव, वीनू माथुर, मनोज कादियान सुखबीर, महिला मंडल की अध्यक्षा सुमंगला, सुनीता नाहटा, ललिता बैद, सरीता भंसाली, शर्मिला बैद, सुशीला दुग्ग्ड़, सुमन जौन, प्रिती जैन, सुमन बोथरा, खुशबु सेठिया, मंजु भाटिया, करण भाटिया, निकेश शर्मा, कमल चौहान, एवं नेब के सभी कर्मचारी  उपस्थित थे।

 

 

No comments :

Leave a Reply