HEADLINES


More

शीतलहर और ठंड की चपेट में हरियाणा

Posted by : pramod goyal on : Friday 31 December 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 चंडीगढ़. हरियाणा और पंजाब में ज्यादातर स्थानों पर शुक्रवार को कड़ाके की ठंड


रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हरियाणा में हिसार तेज ठंड की चपेट में है और वहां न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके बाद करनाल, रोहतक, गुरुग्राम, फतेहाबाद, पंचकूला और भिवानी में रात सर्द रही और न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.2 डिग्री सेल्सियस, 4.2 डिग्री, पांच डिग्री, 4.3 डिग्री, 4.8 डिग्री और 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

वहीं, पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ में 4.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. इसके अलावा पंजाब में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 6 डिग्री, लुधियाना में 4.8 डिग्री, पटियाला में 2.8 डिग्री, रूपनगर में 4.8 डिग्री, फरीदकोट में 4.8 डिग्री, गुरदासपुर में 4.3 डिग्री और जालंघर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

No comments :

Leave a Reply