HEADLINES


More

अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस - जैव विविधता के लिए पर्वतों का करें संरक्षण

Posted by : pramod goyal on : Saturday 11 December 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन आई टी तीन फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रॉस गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस पर वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित कर सभी से जैव विविधता के लिए पर्वतों का संरक्षण करने के लिए प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया। ब्रिगेड एवम जूनियर रेडक्रॉस प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस मनाने के पीछे मुख्य कारण यह है कि बहुत सारे लोगों का जन


जीवन पर्वतों से जुड़ा हुआ है। जलवायु और भूमिगत परिवर्तनों के कारण पर्वतों की भूगोलिक स्थिति में परिवर्तन आ रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में विकास होता रहे इसलिए आवश्यक है कि इन क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण हो। पर्वतों से जुड़े लोग पर्वतों के प्रति अपने दायित्वों को समझें इन्हीं तथ्यों को ध्यान में रखकर प्रतिवर्ष इस दिन का आयोजन होता है। इस दिन को मनाने के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोग, पर्वतों से जुड़ा रोजगार करने वाले लोग, पर्वतारोही, सामाजिक संस्थाओं में सबसे अधिक उत्साह होता है। विभिन्न मंचों पर अलग-अलग प्रतियोगिताएं होती हैं। लोग अपनी पर्वतीय यात्राओं के अनुभव और तस्वीरें एकदूसरे से साझा करते हैं। सोशल मीडिया पर अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस से संबंधित पर्वतीय घटना के विषय में लिखते हैं।अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस को मनाने के लिए प्रतिवर्ष एक विषय तय किया जाता है। पिछले सोलह वर्षों से अलग अलग विषयों का अनुसरण कर विश्व पर्वत दिवस मना रहा है। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा  इस वर्ष 2021 का विषय सस्टेनेबल सतत पर्वतीय पर्यटन एवम पहाड़ों की जैव विविधता चयनित किया गया है। किसी भी देश के लिए पर्वत काफी महत्व रखते है। जैसे भारत की उत्तरी दिशा हिमालय पर्वत से आच्छादित है। जिससे उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवाओं को भारत में प्रवेश होने से रोकती है। भारत में बारिश कराने में पर्वत काफी भूमिका निभाते है। पहाड़ों पर कई प्रकार की जड़ी-बूटी भी मिलती है। आज प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा और कॉर्डिनेटर डॉक्टर जसनीत कौर ने बालिकाओं प्रियांशी, प्रिया, प्रीति, जुबैदा और अंजली का जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभागिता करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए अधिकाधिक छात्राओं को जागृत करने के लिए प्रेरित किया।

No comments :

Leave a Reply