HEADLINES


More

हरियाणा में महिला कांग्रेस ने अपना कुनबा मजबूत करने की तैयारी : सुधा भारद्वाज

Posted by : pramod goyal on : Monday 29 November 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद : हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने सोमवार को फरीदाबाद का दौरा किया। उन्होंने सेक्टर -9 फरीदाबाद विधानसभा के पूर्व विधायक आनंद कौशिक व हरियाणा  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव बलजीत कौशिक के कार्यालय पर फरीदाबाद महिला जिलाध्यक्ष सुनीता फागना के नेतृत्व में कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने महिलाओं के साथ सुधा भारद्वाज का फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने फरीदाबाद की महिलाओं को कांग्रेस से साथ जोड़ा है और सर्टिफिकेट देकर पद से नवाजा। जिससे कांग्रेस के हाथ और मजबूत हो सकें। 

इस अवसर पर हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने बैठक की जिसमे आने वाले दिनों में सरकार के विरूद्ध जन जागरण अभियान चलाया जायेगा। जिसमे संगठन के विस्तार, नई तैनातियों तथा मौजूदा संगठन में बदलाव को लेकर भी फैसले लिए गए ।उन्होंने कहाकि अब हरियाणा में महिला कांग्रेस ने प्रदेश में अपना कुनबा मजबूत करने की तैयारी कर ली है। जिसके बाद हरियाणा महिला कांग्रेस फील्ड में उतरकर सरकार को घेरने का काम करेगी। उन्होंने कहाकि 12 दिसंबर को दिल्ली में एक महारैली का आयोजन किया जायेगा जिसमे हरियाणा की महिलाओं का अहम योगदान रहेगा। उन्होंने कहाकि इस रैली में सरकार की जनविरोधी नीतियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अभियान के तहत उन्होंने सभी को रैली में आने का निमंत्रण दिया।
इस अवसर पर आनंद कौशिक ने कहाकि पूरे प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने नेतृत्व में हरियाणा में महिला कांग्रेस और मज़बूत होती जा रही है और इस रैली में हरियाणा की महिला सैकड़ो की तादाद में पहुंचेगी। 
कांग्रेस के साथ जुड़ने में लाडो देवी जिला उपाध्यक्ष,शिमला देवी जिला उपाध्यक्ष,रेनू देवी जिला उपाध्यक्ष,मालवती पांचाल ब्लॉक अध्यक्ष,पुम्मी मान महासचिव,सोमदई बसपा छोड़ के उन्होंने कांग्रेस का दामन थमा जिसमे उन्हें जिला महासचिव के पद से नवाजा,मनीषा सिंह जिला प्रवक्ता,पूनम शर्मा जिला सचिव,ममता सिंह जिला सचिव,नीलम जिला सचिव,विमला देवी जिला सचिव,आशा जिला सचिव,सविता पराशर जिला सचिव,अंजू जिला सचिव,मंजू जिला सचिव को सुधा भारद्वाज द्वारा पद दिए गए। 
इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता सीमा जैन,महिला जिला अध्यक्ष गजना लम्बा व सोनू चौधरी,युवा कांग्रेस नेता विनोद कौशिक,रंधावा फागना आदि मौजूद थे। 

No comments :

Leave a Reply