//# Adsense Code Here #//
कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा में सिरसा जिले की ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी की करारी हार पर रिपोर्ट तलब कर ली है। पार्टी हाईकमान ने कांग्रेस के हरियाणा मामलों के प्रभारी विवेक बंसल से यह रिपोर्ट जल्द से जल्द सबमिट करने
को कहा है। ऐलनाबाद उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पवन बेनीवाल तीसरे नंबर पर रहे थे। यहां इनेलो के अभय चौटाला ने जीत दर्ज की और दूसरे नंबर पर भाजपा कैंडिडेट गोविंद कांडा रहे। ऐलनाबाद में कांग्रेस कैंडिडेट की हार पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा विरोधियों पर निशाना साध चुकी हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल तो प्रचार में पूरी ताकत न झोंकने के लिए पार्टी कैंडिडेट पवन बेनीवाल को भी कटघरे में खड़ा कर चुके हैं। अब विवेक बंसल को हाईकमान को दी जाने वाली रिपोर्ट में कई बिंदुओं पर जवाब देना है और तय है कि इसमें हरियाणा कांग्रेस में हावी गुटबाजी का भी जिक्र रहेगा।
No comments :