HEADLINES


More

रेसलर निशा दहिया और भाई सूरज की हत्या के मुख्य आरोपी कोच पवन और सचिन को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Posted by : pramod goyal on : Friday 12 November 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 रेसलर निशा दहिया और उसके भाई सूरज की हत्या के मुख्य आरोपी एक लाख के इनामी कोच पवन कुमार और सचिन को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को द्वारका क्षेत्र में हिरासत में लिया है। दोनों वारदात के बाद से फरार थे। दोनों की गिरफ्तारी की सूचना के बाद खरखौदा थाना प्रभारी कर्मजीत सिंह टीम के साथ उसे लाने के लिए रवाना हो गए हैं। डबल मर्डर के मामले में 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था और अब सभी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

हलालपुर की रहने वाली पहलवान निशा दहिया और उसके भाई सूरज दहिया की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसकी मां भी गोली लगने से घायल हो गई थी। पहलवान निशा अपने गांव की सुशील कुमार अकादमी में ही प्रैक्टिस करती थी।




No comments :

Leave a Reply