HEADLINES


More

मांगों की अनदेखी और जन सेवाओं के निजीकरण के खिलाफ सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा सशक्त आंदोलन करेगा

Posted by : pramod goyal on : Friday 22 October 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 रोहतक,22 अक्टूबर।


पूरानी पेंशन बहाली, ठेका प्रथा समाप्त कर कच्चे कर्मियों को पक्का करने, लिपिक को 35400 वेतन देने आदि नीतिगत मांगों की अनदेखी और जन सेवाओं के निजीकरण के खिलाफ सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा सशक्त आंदोलन का निर्माण करेगा। आंदोलन के निर्णयानुसार 12 दिसंबर को जिला जिला मुख्यालयों पर हल्ला बोल प्रदर्शन किए जाएंगे।


यह निर्णय शुक्रवार को सुखपुरा चौक स्थित प्रादेशिक कार्यलय कर्मचारी भवन रोहतक में प्रदेशाध्यक्ष लाम्बा की अध्यक्षता में आयोजित केन्द्रीय कमेटी एवं विभागीय संगठनों के राज्य प्रधान व महासचिव की बैठक में लिया गया।बैठक में आंदोलन के लिए 25 सुत्रीय मांग पत्र को अंतिम रूप दिया गया। महासचिव सतीश सेठी द्वारा संचालित इस बैठक में सर्व सम्मति से पारित किए गए प्रस्ताव में केन्द्र सरकार की तर्ज पर दिपावली से पूर्व  राज्य के सभी कच्चे व पक्के कर्मचारियों को 30 दिन के वेतन के बराबर तदर्थ बोनस देने की मांग की गई। बैठक में कर्मचारी कंडक्ट सर्विस रूल्स में कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों पर सरकार विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर प्रतिबंध लगाने और कर्मचारियों के आरएसएस के कार्यक्रमों में शामिल होने पर लगे प्रतिबंध को हटाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई और इन संवैधानिक व मौलिक अधिकारों के विरुद्ध इस फैसले को वापस लेने की मांग की गई।


सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री महासचिव सतीश सेठी व प्रेस प्रवक्ता इन्द्र सिंह बधाना ने बताया कि बैठक में केन्द्र सरकार के आदेशों के बावजूद जनवरी,2020 से जून, 2021 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों डीए का लाभ देकर लीव एनकेशमेंट ग्रेच्यूटी व पेंशन रिवाइज न करने और  सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार 25 प्रतिशत से ऊपर डीए होने के उपरांत एचआरए के स्लैब में बदलाव कर 8-16-24 को बढ़ाकर 9-18-27 न करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। बैठक में 30 अक्टूबर को रोहतक में आयोजित सभी विभागों के सफाई कर्मियों के सम्मेलन,31 अक्टूबर को विभिन्न विभागों के छंटनी ग्रस्त व बर्खास्त कर्मचारियों की सेवा बहाली व समायोजन के लिए सीएम सिटी करनाल में आयोजित प्रदर्शन और 1 नवंबर को पूरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी भवन रोहतक में आयोजित एनपीएस कर्मियों के सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के उपाध्यक्ष सीलक राम मलिक, जग रोशन व कोषाध्यक्ष राजेश बापू ने  बताया कि मांगों को लागू करवाने और मांगों बारे प्रत्येक कर्मचारी को जानकारी देने के लिए नवंबर महीने में संघनता के साथ जन संपर्क अभियान चलाया जाएगा। जिसके अनुसार सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व विभागीय संगठनों के पदाधिकारी सभी विभागों के कार्यालयों व फिल्ड कर्मियों के कार्यस्थलों पर जाकर संपर्क करेंगे। इससे पहले सभी पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की जिला स्तर पर कन्वेंशन की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान एवं आंदोलन की राज्य कार्यकारिणी की बैठक आयोजित कर समीक्षा करके आगामी आंदोलन का ऐलान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नवंबर महीने में ही ठेका कर्मियों, सफाई कर्मचारियों व एनपीएस के कर्मचारियों के जिला स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएगी।

बैठक में प्रदेशाध्यक्ष लाम्बा लांबा के अलावा सतीश सेठी, नरेश शास्त्री, राजेन्द्र बाटू, जगरोशन, शीलक राम मालिक, इंद्र सिंह बधाना,  बिजेंद्र  बेनीवाल, सुरेश नोहरा, मांगे राम तिगरा, कृष्ण शर्मा, जोगिंद्र करोंथा, प्रभु सिंह, राम गोपाल, सतीश खटाना व निसार अहमद ने भाग लिया।

No comments :

Leave a Reply