HEADLINES


More

प्राचीन श्रीराम सेवा दल द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का किया शुभारंभ

Posted by : pramod goyal on : Friday 15 October 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//


फरीदाबाद,15 अक्तूबर : त्यौहार हमें प्रेम के साथ-साथ भाईचारा और सहयोग की भावना से प्रेरित करते हैं। त्यौहारों का आनंद बिना त्याग की भावना के अधूरा है। इसलिए त्याग की भावना भी बहुत जरूरी है। कोई भी त्यौहार तभी सार्थक है जब उसे सभी मिलजुलकर मनाए। यह बात फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता ने ओल्ड फरीदाबाद स्थित प्राचीन पथवारी मंदिर से रामनवमी व दशहरे पर प्राचीन श्रीराम सेवादल द्वारा निकाली गई दुर्गा नवमी शोभायात्रा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बाबा फरीद की नगरी मिनी इंडिया के नाम से जानी जाती है। इसलिए इसमें हमारे देश के हर प्रदेश की संस्कृति का समावेश मिलता है और हम हर प्रदेश की संस्कृति से यहां रूबरू होते हैं। इसलिए हर त्यौहार और रीतियां जब हम आपस में मिलकर मनाते हैं तो त्यौहार का आनंद दोगुना हो जाता है। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम राम ने आताताई रावण का वध कर झूठ पर सच्चाई की विजय प्राप्त की थी। हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम उनके बताए हुए मार्ग पर चले और समाज, प्रदेश और राष्ट्र उत्थान में अपना योगदान दें। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सिगला ने कहा कि ऐसे आयोजनों से भाईचारे के साथ-साथ हमारी पुरानी संस्कृति को जिंदा रखने के लिए युवाओं को प्रेरणा मिलती है, क्योंकि तकनीक के इस युग में मानवों द्वारा की जाने वाली रामलीलाओं का चलन प्राय: समाप्त सा हो रहा है। वहीं ऐसी शोभायात्राओं का भी यदा-कदा प्रचलन भी देखने को मिलता है। ओल्ड फरीदाबाद मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा ने युवाओं को धर्म के साथ जुडऩे का आह़्वान किया और कहा कि धर्म हमें सदमार्ग की ओर प्रशस्त करते है। हमें धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। तत्पश्चात प्राचीन श्रीराम सेवा दल की शोभायात्रा विशेष झांकियों के साथ शहर के मु य-मु य बाजारों से होते हुए वापिस मंदिर पर समाप्त हुई। इस अवसर पर पार्षद सुभाष अहुजा, छत्रपाल, विनोद भाटी, डाक्टर सुरेंद्र दत्ता, संतगोपाल, अनिल गर्ग, राजेश अरोड़ा, परविन्द्र मल्हौत्रा, जावेद अली ाान, शारदा गर्ग, अवनी श्रीवास्तव, हेमा ठाकुर, टोनी पहलवान, अभिषेक, गौरव पाराशर, मन्नु वधावन, चंदर शर्मा, प्रताप ङ्क्षसगला सहित शोभायात्रा में शहर की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के लोग उपस्थित थे।


 


No comments :

Leave a Reply