HEADLINES


More

पलवल में मनचलों से परेशान होकर 12वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर खुदकुशी की

Posted by : pramod goyal on : Sunday 31 October 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा के पलवल में मनचलों की छेड़छाड़ से परेशान होकर 12वीं कक्षा की छात्रा ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। नीतिका नाम की यह छात्रा स्कूल आते-जाते समय रास्ते में कुछ युवकों द्वारा की जाने वाली छेड़छाड़ से परेशान थी। युवक सड़क पर परेशान करने के अलावा नीतिका को फोन पर भी तंग करते थे। पलवल सिटी थाना पुलिस ने नीतिका के पिता की शिकायत पर एक युवक को नामजद करते हुए 3 लड़कों पर खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया। केस दर्ज होने के बाद तीनों आरोपी फरार हैं।

रविवार को पलवल सिटी थाना एरिया के तहत आते गुप्तागंज बाजार में रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा नीतिका ने मनचलों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। नीतिका के पिता विनोद ने बताया कि उनकी साढ़े 17 साल की बेटी नीतिका गर्ल्स स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। पिछले कई दिनों से उनके पड़ोस में रहने वाला दीपक नीतिका के साथ स्कूल आते-जाते समय छेड़छाड़ कर रहा था। दीपक बार-बार फोन करके भी नीतिका को परेशान करता था। नीतिका ने कई बार दीपक की हरकतों का विरोध भी किया मगर वह अपनी आदतों से बाज नहीं आया।


No comments :

Leave a Reply