HEADLINES


More

दो महीने से वेतन व पैंशन का भुगतान न किए जाने से खफा निगम कर्मचारियों ने मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 29 September 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 29 सितम्बर। दो महीने से वेतन व पैंशन का भुगतान न किए जाने से खफा फरीदाबाद, नगर निगम के कर्मचारियों ने आज नगर निगम गेट मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।  आज के विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता मैकेनिकल यूनियन के प्रैस सचिव कर्मचन्द बद्येल ने की। मंच का संचालन उद्यान विभाग के महासचिव सुरजीत नागर ने किया।


आज के प्रदर्शन को संबोधित करते हुए फेडरेशन के प्रधान रमेश जागलान एव वरिष्ठ उप प्रधान शाहाबीर खान ने जारी ब्यान मे बताया कि म्युनिंस्पिल कॉरपोरेशन ईम्पलाईज फेडरेशन 28 दिन से लगातार विरोध कर रही है। उन्होने बताया है कि कर्मचारियों के लगातार विरोध करने पर प्रशासन द्वारा माह सितम्बर का कल दोपहर बाद वेतन व पैंशन का भुगतान कर दिया गया है परन्तु निगम प्रशासन द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकायाजात का भुगतान अभी तक नही किया गया है और उन्होने बताया कि प्रशासन कर्मचारियों की मांगो को लेकर प्रशासन गम्भीर नही है और ना ही कोई भी ठोस कार्यवाही की गई है जिस कारण कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। उन्हाेंने बताया कि निगम प्रशासन द्वारा दो-तीन दिन के अन्दर बात-चीत से कर्मचारियों की मांगों का समाधान नही किया तो आन्दोलन को ओर तेज किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी।

आज के प्रदर्शन मे सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रधान यू0एम0 खान, रणसिंह भडाना, रमन लाल, कार्यालय कर्मचारी यूनियन प्रधान नरेश बैंसला, कार्यालय कर्मचारी यूनियन सचिव राजेन्द्र सिंह, मकैनिकल यूनिय के प्रधान रमेश पहलवान, वरिष्ठ उप-प्रधान महेन्द्र पाल, सचिव प्रमोद रोहिल्ला, सीता राम शर्मा, टेकचन्द शर्मा, मोहन देशवाल, उद्यान विभाग के उप-प्रधान हरेराम सौरोत, विनोद खेडी, मजदूर संध के प्रधान मटरू लाल, सचिव नरेन्द्र कुमार, महिला नेत्री श्यामवती, सावित्री ने भी सम्बोधित किया।

No comments :

Leave a Reply