HEADLINES


More

दो महीने से वेतन व पैंशन भुगतान न किए जाने से खफा निगम कर्मचारियों की टूलडाउन हडताल कल

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 16 September 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

फरीदाबाद, 16 सितम्बर। दो महीने से वेतन व पैंशन का भुगतान न किए जाने से खफा फरीदाबाद, नगर निगम के कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। आज के घरने की अध्यक्षता फेडरेशन के प्रधान रमेश जागलान ने की। मंच का


संचालन उद्यान विभाग के महासचिव सुरजीत नागर ने किया।

जारी प्रैस विज्ञप्ति मे फेडरेशन प्रधान रमेश जागलान ने बताया कि कर्मचारियो के घरने का आज 15वॉ दिन है परन्तु नगर निगम प्रशासन कर्मचारियों के मांगों को लेकर गम्भीर नही है। फैडरेशन के अध्यक्ष ने नगर निगम आयुक्त से अपील की है कि कर्मचारियों की मांगों शीध्र पूरा किया जाये और कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दिनांक 17.09.2021 को होने वाली एक दिवसीय टूलडाउन हडताल मे बढ-चढ कर भाग लेंगें। उन्होने यह भी बताया कि नगर पालिका कर्मचारी संध, हरियाणा भी म्युनिंस्पिल कॉरपोरेशन ईम्पलाईज फेडरेशन फरीदाबाद द्वारा फरीदाबाद, नगर निगम मे की जाने वाली एक दिवसीय टूलडाउन हडताल मे सभी कर्मचारी भाग लेंगें। नगर निगम का पूरा चक्का जाम करेंगे। जनहित को देखते हुए जल वितरण विभाग एव फायर विग्रेड को टूलडाउन हडताल से दूर रखा गया है ताकि शहरवासियों को किसी समस्या का सामना ना करना पडें।

आज के प्रदर्शन मे फेडरेशन उपप्रधान शाहाबीर खान, रणसिंह भडाना, मटरू लाल, सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रधान यू0एम0 खान, कार्यालय कर्मचारी यूनियन प्रधान नरेश बैंसला, राम बिहारी, प्रमोद रोहिल्ला, राजपाल तेवतिया, शशी अधाना, दयानन्द पाली, लालाराम नरवत, राजेंद्र सिंह, विजयपाल पटवारी, धीर सिंह, हरेराम सौरोत, करन सिह, कर्मचन्द बघेल, भूपसिंह, विनोद कुमार, श्यामवती, सुमन, उषा, सीता राम शर्मा, टेकचन्द शर्मा, अतर सिंह भडाना, मोहन देशवाल, नेरेन्द्र कुमार व खजान सिंह ने भी सम्बोधित किया।

No comments :

Leave a Reply