HEADLINES


More

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन के आंदोलन का पुरजोर समर्थन करने का फैसला

Posted by : pramod goyal on : Friday 3 September 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद,3 सितंबर । 


स्वास्थ्य विभाग के मेन पावर के ठेकेदार स्वास्थ्य मंत्री व महानिदेशक के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन का मास डेप्युटेशन 5 सितंबर को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के अंबाला केंट स्थित आवास पर मुलाकात कर ठेकेदारों के खिलाफ शिकायत करेंगे और उनके अनुबंध को रद्द कर अपराधिक मामले दर्ज करने की मांग करेंगी। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन के आंदोलन का पुरजोर समर्थन करने का फैसला लिया है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री, जिला प्रधान अशोक कुमार, सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर व स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन के प्रधान सोनू सोया ने बताया कि 24 मई, 2021 को स्वास्थ्य मंत्री ने आउटसोर्सिंग पालसी में लगे पुराने किसी भी कर्मचारी को नौकरी से न हटाने तथा हटाए गए कर्मचारियों को वापिस ड्यूटी पर लेने के आदेश जारी किए थे। परंतु आज भी प्रदेश के लगभग 13 जिलों में हटाए गए  ठेका कर्मचारी नौकरी बहाली की मांग को लेकर आंदोलन पर है। इसी प्रकार मंत्री महोदय ने 30 जून,2021 को आदेश जारी किए कि सभी कर्मचारियों को हर मास की 7 तारीख तक वेतन का भुगतान किया जाए एवं  एक महीने के अंदर हर हालत में ईएसआई कार्ड जारी जाए। परंतु न तो समय पर वेतन मिल रहा है और न ही प्रदेश भर में अभी तक कर्मचारियों को ईएसआई कार्ड मिले है। इस कारण कर्मचारियों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि 19 अगस्त 2021 को मंत्री ने वेतन का भुगतान न करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करने के आदेश जारी किए है। यूनियन नेताओं ने कहा कि मंत्री के आदेशों को लागू करवाने के लिए कई बार जिलों में सिविल सर्जन, महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं व जिलों के उपायुक्तों को ज्ञापन सौंपे जा चुके है। परंतु कंही कोई सुनवाई न होने पर 5 सितंबर को प्रदेश भर के ठेका कर्मचारियों ने न्याय के लिए मंत्री के घर पर जाकर ज्ञापन देने का फैसला लिया है।  


सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान सुभाष लाम्बा ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ठेकेदारों की सरकार बनकर रह गई है,जिसे केवल अपने ठेकेदार पूंजीपतियों के मुनाफे की चिंता है। वह जनता के प्रति अपनी जिम्मेवारी को भूल चुकी है। एक साल पहले जिन स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों को सरकार कोरोना योद्धा बताकर फूल बरसा रही थी। आज वह ठेका कर्मचारी अपने रोजगार की बहाली के लिए आंदोलन करने को मजबूर है। लाम्बा व सेठी ने कहा कि वरिष्ठ मंत्री तक के आदेशों को लागू नही किए जाने से साफ है कि मंत्री के आदेशों को लागू न करने बारे कहीं न कहीं से निर्देश प्राप्त हो रहे है। यह लोकतंत्र के लिए खतरे की घन्टी है। उन्होंने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियो को पूर्ण समर्थन करेगा।

No comments :

Leave a Reply