HEADLINES


More

दो महीने से वेतन व पैंशन का भुगतान न किए जाने से खफा कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 15 September 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 15 सितम्बर। दो महीने से वेतन व पैंशन का भुगतान न किए जाने से खफा फरीदाबादनगर निगम के कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। आज के घरने की अध्यक्षता नगर निगम कर्मचारी कार्यालय यूनियन के प्रधान नरेश बैंसला ने की। मंच का संचालन उद्यान विभाग के महासचिव सुरजीत नागर ने किया।

 

जारी प्रैस विज्ञप्ति मे फेडरेशन प्रधान रमेश जागलान ने बताया कि कर्मचारियो के घरने का आज 14वॉ दिन है परन्तु नगर निगम प्रशासन कर्मचारियों के मांगों को लेकर गम्भीर नही है। फैडरेशन के अध्यक्ष ने नगर निगम आयुक्त से अपील की है कि कर्मचारियों की मांगों शीध्र पूरा किया जाये और कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दिनांक 17.09.2021 को होने वाली एक दिवसीय टूलडाउन हडताल मे बढ-चढ कर भाग लेंगें। उन्होने यह भी बताया कि नगर पालिका कर्मचारी संधहरियाणा भी म्युनिंस्पिल कॉरपोरेशन ईम्पलाईज फेडरेशन फरीदाबाद द्वारा फरीदाबादनगर निगम मे की जाने वाली एक दिवसीय टूलडाउन हडताल मे सभी कर्मचारी भाग लेंगें। नगर निगम का पूरा चक्का जाम करेंगे। जनहित को देखते हुए जल वितरण विभाग एव फायर विग्रेड को टूलडाउन हडताल से दूर रखा गया है ताकि शहरवासियो को किसी समस्या का सामना ना करना पडें।

आज के प्रदर्शन मे फेडरेशन उपप्रधान शाहाबीर खानरणसिंह भडानामटरू लालसेवानिवृत्त कर्मचारी प्रधान यू0एमखानराम बिहारीप्रमोद रोहिल्लाराजपाल तेवतियाशशी अधानादयानन्द पालीलालाराम नरवतराजेंद्र सिंहविजयपाल पटवारीधीर सिंहहरेराम सौरोतकरन सिंहकर्मचन्द बघेलभूपसिंहविनोद कुमारश्यामवतीसुमनउषासीता राम शर्माटेकचन्द शर्माअतर सिंह भडानामोहन देशवालनेरेन्द्र कुमार व खजान सिंह ने भी सम्बोधित किया।

 


No comments :

Leave a Reply