HEADLINES


More

पी डब्लू डी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन बी एंड आर ब्रांच फरीदाबाद का त्रिवार्षिक सम्मेलन संपन्न

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 14 September 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 14 सितंबर हरियाणा गवर्मेंट पी डब्लू डी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन बी एंड आर ब्रांच फरीदाबाद का त्रिवार्षिक सम्मेलन सेक्टर 16 स्तिथ पार्क में संपन्न हुआ।इसका उद्घाटन यूनियन के पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने राज्य सरकार पर जनसेवा के विभागों का निजीकरण करने का आरोप लगाया।उन्होंने बताया कि सरकार की उदारीकरण की नीतियों की वजह से लो


क निर्माण विभाग  के सभी प्रकार के निर्माण के कार्यों को को प्राइवेट कंपनी के हवाले किया जा रहा है। पहले नेशनल हाईवे से लेकर सभी प्रकार की सड़कों का निर्माण और रखरखाव बी एंड आर के द्वारा ही करवाया जाता था। अब इन कार्यों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों को जाने वाली सड़कों  की वार्षिक मेंटेनेंस के कार्य भी ठेकेदारों के द्वारा ही करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों से आने वाले दिनों में निजीकरण के खिलाफ व्यापक आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।इसके बाद यूनियन के कोषाध्यक्ष शेर सिंह  ने विगत 3 वर्षों का लेखा जोखा ब्रांच  के सामने रखा। तत्पश्चात ब्रांच प्रधान कपी ने अपनी कार्यकारिणी को भंग करके नए  चुनाव करने के लिए चुनाव पर्यवेक्षक से अनुरोध किया। चुनाव पर्यवेक्षक श्री अतर सिंह जिला प्रधान और गांधी शेरावत जिला सचिव की देखरेख में ब्रांच का चुनाव सर्व सम्मति से किया गया। जिसमें श्री उमर उद्दीन को चेयरमैन श्री कपि को प्रधान, जबकि मनीष कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान और राजकुमार को उप प्रधान जबकि नंदकिशोर को सचिव, शेर सिंह और रवि को सह सचिव, डाल चंद को संगठन सचिव,ऑडिटर मदन कुमार  को चुना गया।इस मौके पर यूनियन की केंद्री या कमेटी के सदस्य श्री योगेश शर्मा,पब्लिक हैल्थ के प्रधान जय पाल,चेयरमैन अमन कुमार, सचिव अजित सिंह,ब्लॉक सचिव, जगदीश,जिला कैशियर पूर्ण दहिया, उपस्थित रहे।

No comments :

Leave a Reply