HEADLINES


More

भारत स्काउट्स गाइड प्लाटून को स्वतंत्रता दिवस परेड के लिए मिला प्रथम पुरस्कार

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 15 August 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 15 अगस्त। देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की परेड में विभिन्न प्लाटून द्वारा हिस्सा लिया गया। परेड का नेतृत्व डॉ. कविता (एसीपी) हरियाणा पुलिस सर्विस द्वारा किया गया।

   जिला में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने परेड की सलामी ली। परेड में शामिल हुई भारत स्काउट्स गाइड की टुकड़ी को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ जिसका नेतृत्व गाइड लीडर पिंकी ने किया। हरियाणा पुलिस (पुरुष) व हरियाणा पुलिस (महिला) ने दूसरा स्थान साँझा किया। हरियाणा पुलिस (पुरुष) का नेतृत्व पीएसआई सुरेंदर कुमार कर रहे थेवहीँ हरियाणा पुलिस (महिला) टुकड़ी को प्लाटून कमांडर पीएसआई ममता अपना नेतृत्व प्रदान किया।

   प्लाटून कमांडर एएसआई सुलतान सिंह के नेतृत्व में हरियाणा आर्म्ड पुलिस (मधुबन) व प्लाटून कमांडर सुभाष के नेतृत्व में सेंट जोन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड तीसरा स्थान प्राप्त कर साँझा किया।


No comments :

Leave a Reply