HEADLINES


More

असंगठित क्षेत्र के श्रमिक किसी भी अटल सेवा केंद्र पर जाकर यूनिक आई-कार्ड के लिए अपना निशुल्क रजिस्ट्रेशन करवाएं

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 26 August 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 26 अगस्त। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देश के असंगठित क्षेत्र के सभी मजदूरों के रजिस्ट्रेशन के लिए एक पोर्टल (ई-श्रम) आज शुरू किया गया। इसकी शुरुआत भूपेंद्र यादव श्रम एवं रोजगार मंत्री, भारत सरकार द्वारा आज ऑन लाईन की गई । जिसमें सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिक किसी भी सीएससी/अटल सेवा केंद्र पर जाकर यूनिक आई- कार्ड के लिए अपना नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। योगेश कुमार जिला मैनेजर सीएससी फरीदाबाद द्वारा इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि जिला फरीदाबाद में यह कार्य लगभग 850 सीएससी सेंटर/अटल सेवा केंद्र में किए जाएंगे। इस परियोजना के माध्यम से जिले में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के यूनिक आई-कार्ड बनाए जाएंगे। श्रमिकों का पंजीकरण निशुल्क होगा। इसके लिए श्रमिकों को अपने साथ आधार कार्ड, मोबाइल नंबर एवं बैंक खाते की पासबुक साथ में लाना आवश्यक होगा। इस अवसर पर अजय पाल डूडी उप श्रम आयुक्त फरीदाबाद, धर्मेंद्र सिंह उपनिदेशक फरीदाबाद एवं सहायक श्रम आयुक्त एवं श्रम निरीक्षक फरीदाबाद एवं लेबर यूनियन लीडर सोहनलाल तवर, लच्छीराम, केपी सिंह आदि इस अवसर पर उपस्थित थे।


No comments :

Leave a Reply