HEADLINES


More

ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ब्लाक तीगांव का द्विवार्षिक सम्मेलन संपन्न हुआ

Posted by : pramod goyal on : Thursday 26 August 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 26 अगस्त ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ब्लाक तीगांव का द्विवार्षिक सम्मे लन स्थानीय हॉयर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में संपन्न हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन सीटू के जिला उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह डंगवाल ने किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों से केंद्र सरकार पर सार्वजनिक उ


पक्रमों और जन सेवाओं के विभागों का निजीकरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि जो पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग मुनाफे में चल रहे हैं उनको भी केंद्र सरकार निजी कंपनियों के हवाले सौंप रही है। सरकार सार्वजनिक इकाइयों को मजबूत करने के लिए उन पर निवेश नहीं करना चाहती है। उल्टा उन्हीं को बेचकर संसाधन संसाधन जुटाने पर लगी हुई है। इस तरह से  सार्वजनिक क्षेत्र का आकार धीरे-धीरे घट जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से निजीकरण के खिलाफ संगठित आंदोलन करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।   उन्होंने कहा कि यह  हैरानी की बात है। कि बरसों पर सरकारी विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी के तौर पर मिलने वाली पेंशन को सरकार ने समाप्त कर दिया। जबकि देश के माननीय सांसदों और विधायकों को पेंशन एक कार्यकाल पूरी करने के बाद ही मिलनी शुरू हो जाती है। उन्होंने देश की सरकार से कर्मचारियों की सेवा पर आधारित पेंशन को जो 2004 में बंद की गई थी। बहाल करने की मांग की है। सम्मेलन की  अध्यक्षता जिला प्रधान दिनेश पाली ने की जबकि संचालन जिला सचिव महेंद्र सिंह मुंडोतिया ने किया। इस अवसर पर राज्य के प्रधान देवी राम और राज्य के कोषाध्यक्ष मनोज बाल गोहेर विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस सम्मेलन में  पिछले दो वर्षों की सांगठनिक और वित्तीय रिपोर्ट को प्रतिनिधियों के सामने रखा गया। दोनों रिपोर्टों को बहस के बाद पास करवा करके निवर्तमान प्रधान ने अपनी कमेटी का त्याग पत्र प्रस्तुत किया। उसके बाद आगामी दो वर्षों के लिए ब्लॉक कमेटी का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। जिसमें श्री राजू बहादुरपुर को  प्रधान,श्री सुनील पाराछा को सेक्रेटरी,श्री विनोद कुमार मधावली को कैशियर,श्री मुकेश फत्तू पुरा वरिष्ठ उपप्रधान श्री मनोज कुमार घरोड़ा को उपप्रधान और श्री सन्नी शाहाबाद और रेखा ताजपुर को कमेटी का सदस्य चुना गया। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को राज्य प्रधान देवी राम ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई और और भविष्य में यूनियन के आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

No comments :

Leave a Reply