HEADLINES


More

राष्ट्रीय खेल दिवस - खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की, मेजर ध्यानचंद को नमन किया

Posted by : pramod goyal on : Sunday 29 August 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को नमन किया। जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि देश में राष्ट्रीय खे


ल टीमों और खेल परंपराओं का सम्मान करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन विभिन्न आयु वर्ग के लोग कबड्डी, मैराथन, बास्केटबॉल, हॉकी आदि खेलों में भाग लेते हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। यह दिन 1928, 1932 और 1936 में भारत के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद सिंह के जन्मदिन का प्रतीक है। उन्होंने अपने करियर में चार सौ से अधिक गोल किये। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि इसी दिन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति खेलों में विशेष योगदान देने के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित करते हैं, जिसमें राजीव गांधी खेल रत्न, ध्यानचंद पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कारों के अलावा तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार प्रमुख हैं। इस अवसर पर खिलाड़ियों के साथ-साथ उनकी प्रतिभा निखारने वाले कोचों को भी सम्मानित किया जाता है। रविंद्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि मेजर ध्यानचंद से बेहतरीन हॉकी खिलाड़ी आज तक दुनिया में नहीं हुआ है। मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को हुआ था, मेजर ध्यानचंद ने भारत के लिए 1926 से लेकर 1949 तक हॉकी खेली। मेजर ध्यानचंद ने अपने योगदान से भारतीय हॉकी को नई पहचान दी, बिना संसाधनों के मेजर ध्यानचंद ने पूरे देश को गर्व करने का मौका दिया। मनचन्दा ने कहा कि पी एम नरेंद्र मोदी ने हाल ही में राजीव गांधी खेल रत्न को मेजर ध्यानचंद की याद में बदलने का फैसला किया। उन्होंने देशवासियों की इच्छा का सम्मान करते हुए कहा कि खेल रत्न अवार्ड्स को अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड्स के नाम से जाना जाएगा। एन आई टी तीन विद्यालय में खेल दिवस पर बालिकाओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगितायों में भाग लिया। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने मौलिक मुख्याध्यापिका पूनम, शारीरिक शिक्षक मंजू बाला का सुंदर आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

No comments :

Leave a Reply