HEADLINES


More

सर्व समाज के लोग मिलकर बनाएंगे बसपा की सरकार : सी.पी सिंह

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 24 August 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। बहुजन समाज पार्टी के दिल्ली एंव हरियाणा प्रभारी सी.पी ङ्क्षसह ने कहा बसपा सुप्रीमों बहन कुमारी मायावती जी की सोशल इंजीनीरिंग एवं सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति से ही देश के सभी जाति वर्ग के लोगों का भला होगा। आगामी चुनाव में सर्व समाज के लोग मिलकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब सहित कई राज्यों में बसपा की सरकार बनाएंगे। उन्होने कहा कांग्रेस व भाजपा ने देश की जनता को बेरोजगारी, भ्रष्टाचार मिटाने के नाम पर हमेशा गुमराह किया है। यह दोनो ही पार्टियां गरीब के अच्छे दिन लाने की बात करती हैं, मगर अमीरों का कर्ज माफ करते हैं। भाजपा के सात साल के राज में ही देश की जनता सड


क पर भूखा मरने की हालत में आ गई है। श्री सिंह यहां फरीदाबाद एवं पलवल जिलों के बसपा पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थेे। उन्होने कहा उत्तर प्रदेश में बहन मायावती जी ने चार बार बतौर मुख्यमंत्री बेहतरीन काम किया है। आज उत्तर प्रदेश की जनता ही नहीं सरकार में बैठे लोग भी बसपा के कुशल शासन को याद करते हैं, और वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की भाजपा सरकार को पानी पी-पीकर कोस रहे हैं।     

इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट गुरमुख सिंह एवं हरियाणा प्रभारी डॉ. श्याम लाल ने बसपा कार्यकर्ताओं का हौंसला बढाते हुए कहा आगामी 2022 के चुनाव में पंजाब एवं उत्तर प्रदेश में बहुमत से बसपा की सरकार बन रही है। इसलिए हरियाणा के कार्यकर्ता अपना मनोबल ऊंचा करके पार्टी के प्रचार में लग जाएं, ताकि हरियाणा के नगर निगम चुनाव में कुल सीट 50 में से 40 पार्षद पद के उम्मीदवार जीत सकें। उन्होने कहा हर एक कार्यकर्ता पार्टी के प्रचार में जुट जाए। अब बैठने का समय नहीं है, बल्कि कांग्रेस-भाजपा की पोल खोलकर सत्ता से बाहर करने का वक्त है। समीक्षा बैठक में भीम आर्मी छोडकर आए मनोज कुमार, व्यापारी दीपक शर्मा, अजय कुमार, देवेन्द्र सिंह ने बसपा को ज्वाईन किया। 
इस अवसर पर जिला जौन प्रभारी सरदार उपकार सिंह, जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी, पलवल जोन प्रभारी सीताराम, अध्यक्ष हरदयाल सिंह आजाद, हरदीप बीसला, उपाध्यक्ष नन्दकिशोर कंडेरे, महासचिव अशोक शास्त्री, विधानसभा प्रभारी विजय नम्बरदार, डॉ. रामसिंह, राकेश तंवर, विधानसभा अध्यक्ष कर्ण ङ्क्षसह, भूप सिंह चौहान, के. एल गौतम, विजयपाल, राजपाल बौद्ध, लालमन, उदयचंद, पूर्व जिला अध्यक्ष चौ. रतिराम, चेतनदास, थान सिंह, अनिल भारती, रमेश कश्यप, कार्यालय सचिव विपुल गौतम, दीपक सारंग, प्रदीप सिंह, अजीत सिंह, सुनील कुमार, नीरज गौतम, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

No comments :

Leave a Reply