HEADLINES


More

ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ब्लाक बल्लभगढ़ का द्विवार्षिक सम्मेलन संपन्न

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 18 August 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद18 अगस्त ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ब्लाक बल्लभगढ़ का द्विवार्षिक सम्मेलन स्थानीय नाहर सिंह पार्क5 में संपन्न हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन सीटू के जिला उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह डंगवाल ने किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों से केंद्र एवम्


राज्य की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ एक निर्णायक संघर्ष करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह अजीब विडंबना ही है। कि एक ही प्रकार के काम करने वाले कर्मचारियों को अलग-अलग प्रकार के  वेतन भत्ते दिए जाते हैं। यह केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का ही परिणाम है। कि सबसे अधिक काम करने वाले कच्चे कर्मचारियों को सबसे कम वेतन मिलता है। अन्य सुविधाएं तो मिलती ही नहीं है। इसी तरह का पक्षपातपूर्ण व्यवहार ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के साथ हो रहा है। इनका कार्य स्थाई है। लेकिन पद अस्थाई हैं। इन को नियमित नहीं किया जाता है। परिणाम स्वरूप इन्हें हर प्रकार की सुविधाओं से वंचित रखा जाता है। आज के सम्मेलन की  अध्यक्षता जिला प्रधान दिनेश पाली ने की जबकि संचालन जिला सचिव महेंद्र सिंह मुंडोतिया ने किया। इस अवसर पर राज्य के प्रधान देवी राम और राज्य के कोषाध्यक्ष मनोज बाल गोहेर विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस सम्मेलन में  पिछले दो वर्षों की सांगठनिक और वित्तीय रिपोर्ट को प्रतिनिधियों के सामने रखा गया। दोनों रिपोर्टों को बहस के बाद पास करवा करके निवर्तमान प्रधान ने अपनी कमेटी का त्याग पत्र प्रस्तुत किया। उसके बाद आगामी 2 वर्षों के लिए ब्लॉक कमेटी का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। जिसमें श्री महेश हंस को प्रधान,श्री विनीत को सेक्रेटरी,श्री विकास को कैशियर,श्री राजू को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, श्रीमती तारावती को वाइस प्रेसिडेंट श्री मनोज  और श्री राकेश को जॉइंट सेक्रेटरी जबकि धर्मेंद्र पन्हेरा और महिंद्र मुंडोतिया को मेंबर चुना गया सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को राज्य प्रधान देवी राम ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई और और भविष्य में यूनियन के आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

No comments :

Leave a Reply