HEADLINES


More

भारतीय मजदूर संघ हरियाणा ने मंत्री मूलचंद शर्मा का सम्मान किया

Posted by : pramod goyal on : Saturday 7 August 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
बल्लबगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने के फैसले का स्वागत करते हुए भारतीय मजदूर संघ हरियाणा द्वारा प्रदेश के परिवहन,ख़ान एवं भू विज्ञान कौशल एवं निर्वाचन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा का उनके सेक्टर 8 कार्यालय पहुंचकर शॉल  और नारियल भेंट कर उनका सम्मान किया। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में कर्मचारियों का शोषण

नहीं होने देगी, इसीलिए सरकार ने यह निर्णय लिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल के के नेतृत्व में हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग चुकी है । इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि हरियाणा सरकार का यह फैसला पूरे देश के लिए एक मिसाल कायम होगा।  इस अवसर पर संघ के फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष आर सी कटोच के अलावा पदाधिकारी नीरज त्यागी ,शैलेश चौधरी व नवीन रावत मुख्य रूप से मौजूद रहे। परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने इस अवसर पर सभी मजूदर संघ के पदाधिकारियों को बधाई भी दी ।

No comments :

Leave a Reply