HEADLINES


More

शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्त शहीदों को याद किया गया

Posted by : pramod goyal on : Sunday 8 August 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 08 अगस्त I फरीदाबाद के एन आई टी विधानसभा में केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के नेतृत्व में शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकालकर उन देशभक्त शहीदों को याद किया गया   जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने   प्राण न्योछावर कर दिए I तिरंगा यात्रा के माध्यम से हजारों देशभक्त लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने  शहीदों के बलिदान को  याद करके  उनको सच्ची श्रधांजलि दी और उनके सम्मान में वीर शहीद अमर रहे के नारे लगाये I

शहीद बाबा दीपसिंह ( प्याली ) चौक  से शुरू हो कर डबुआ  पुराणी सब्जी चौक से होकर एयरफोर्स रोड तक तिरंगा यात्रा निकली गई  I जिसमे केन्द्रीय राज्य  मंत्री कृष्णपाल गुर्जर  ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत की और खुद भी इस यात्रा में सम्मिलित   रहे, उनके साथ कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार पंडित  मूलचंद शर्मा, पूर्व विधायक  नगेंद्र भड़ाना,  भाजपा प्रदेश अनुशाशन समिति की अध्यक्षा श्रीमति नीरा तोमर, भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमति रेनू भाटिया , जिला महामंत्री आरएन सिंह, ज़िला उपाध्यक्ष संजीव भाटी, ज़िला कोषाध्यक्ष  राजन मुथरेज़ा मुख्य तौर पर उपस्थित रहे I शहीदों को याद करके उनका सम्मान करके  सैकड़ों देश भक्त लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं  द्वारा  पूरे जोश, जज्बे और जुनू

न के साथ शहीदों की जय के साथ  तिरंगा यात्रा निकाली  गई I भारत माता की जय, बन्दे मातरम के नारों से  तिरंगा यात्रा के दौरान देश भक्ति की भावना  का ज्वार लोगों में नजर आया  । तिरंगा यात्रा में सैंकड़ों बुजुर्गों महिलाओं और बच्चों देश भक्ति के गीत गाते हुए तिरंगा यात्रा में भाग किया  Iजगह जगह  शहर के लोगों ने तिरंगा  यात्रा पर फूलों की वर्षा करके शहीदों को नमन किया I

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से जन जन में देश भक्ति की भावना का प्रसार करना है और देश के  युवाओं  में देश भक्ति की भावना, जज्बे और जोश  को  पैदा करना है। जिन शहीदों ने देश के लिए अपना सर्वोच्य बलिदान दिया, उनका सम्मान करना हमारा नैतिक दायित्व है I  राष्ट्र सर्व प्रथम है, यह भावना जन जन में भी पैदा करनी  है I देश को आजाद करवाने और देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने में जिन देशभक्तों ने आना सर्वस्व न्योछावर कर दिया उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता I I शहीदों की याद में तिरंगा यात्रा एक आगाज है ताकि हमरे देश के युवा शहीदों के प्रति अपनी सोच बदलें और शहीदों के प्रति सम्मान की भावना लायें I भाजपा केवल एक राजनितिक संगठन ही नहीं बल्कि राष्ट्र और राष्ट्रीय मूल्यों का सम्मान  उनके लिए सर्वोपरि है I देश का वीर देश की आन, बाण व  शान है, हम सबको उनका सम्मान करना चाहिए I
तिरंगा यात्रा में नगला मंडल अध्यक्ष कविंदर चौधरी, डबुआ मंडल अध्यक्ष संजीव, युवराज शर्मा, गोल्डी, ओबीसी वर्ग के जिला अध्यक्ष भगवान सिंह जी, एनआईटी विधानसभा के मीडिया प्रमुख  राकेश खटाना, एनआईटी विधानसभा सोशल मीडिया प्रमुख अभिनाश ठाकुर, भाई मनोज बालियान , दिनेश राघव, जवाहर कॉलोनी मंडल अध्यक्ष दिगपाल रावत, वार्ड नंबर 10 के पार्षद मनवीर भड़ाना, वार्ड नंबर 9 के पार्षद महेंद्र सरपंच, वार्ड नंबर 7 के पार्षद वीर सिंह नैन, पार्षद जयवीर खटाना, डबुआ मंडल के महामंत्री सुदर्शन कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता  सुरेश पाठक, सतीश फागना, सुनील यादव, सुरेन्द्र भड़ाना, ऋषि चौधरी, डबुआ  मंडल के महामंत्री  राजकुमार यादव, डबुआ मंडल महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष श्रीमती गीता शर्मा, महिला मोर्चा की महामंत्री व महिला संयोजक श्रीमती मनीषा चौधरी, डबुआ मंडल युवा  वर्ग के अध्यक्ष दीपक यादव, धार्मिक व् सामाजिक संस्थाओं के सदस्य, इलाके के गण मान्य लोग  और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे I

No comments :

Leave a Reply